2 महीने में ही खत्म हुआ ललित मोदी-सुष्मिता सेन का रिश्ता! इस वजह से हो रही ब्रेकअप की चर्चा

Edited By Smita Sharma, Updated: 06 Sep, 2022 11:08 AM

sushmita sen break up with lalit modi ipl founder change instagram bio

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और ललित मोदी आईपीएल फाउंडर ललित मोदी की प्रेम कहानी का अंत हो गया। 2 महीने के अंदर ही ललित मोदी-सुष्मिता सेन का रिश्ता टूट गया। दोनों का ब्रेकअप हो गया है। यह बता हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं। वह ऐसा...

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और ललित मोदी आईपीएल फाउंडर ललित मोदी की प्रेम कहानी का अंत हो गया। 2 महीने के अंदर ही ललित मोदी-सुष्मिता सेन का रिश्ता टूट गया। दोनों का ब्रेकअप हो गया है। यह बता हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं। वह ऐसा क्यों कह रहे हैं आइए हम समझाते हैं।

PunjabKesari

दरअसल,  सुष्मिता सेन के साथ अपने रिलेशनशिप की घोषणा के बाद ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम बायो में एक्ट्रेस को अपना बेटरहाफ बताते हुए लम्बा-चौड़ा पोस्ट लिखा था।

PunjabKesari

इसके साथ ही डीपी में भी सुष्मिता संग अपनी तस्वीर लगाई थी। लेकिन अब ललित मोदी ने अपने सोशल मीडिया की डीपी और बायो से अभिनेत्री का नाम हटा दिया है। 

PunjabKesari

वहीं घोषणा के लगभग 2 महीने बाद ही ललित मोदी ने अपने प्रोफाइल और इंस्टा बायो से सुष्मिता का फोटो और नाम हटा दिया है। अपनी नई प्रोफाइल में ललित मोदी हंसते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के बैकग्राउंड में आईपीएल लिखा नजर आ रहा है। वहीं इंस्टा बायो में ललित मोदी ने खुदको आईपीएल का फाउंडर बताया है।

PunjabKesari

जैसे ही ललित मोदी ने अपने प्राेफाइल में बदलाव किए हैं तभी दोनों के ब्रेकअप की अटकलें लगने लगी हैं। सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। यूजर मीडिया पर लिख रहे हैं कि ललित मोदी ने अपना बायो बदल दिया है। क्या उनका और सुष्मिता का ब्रेकअप हो गया है? 

PunjabKesari

 

बता दें कि ललित मोदी कुछ महीने पहले सुष्मिता सेन संग ग्लोबल टूर पर निकले थे। इन्हीं छुट्टियों की फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने सुष्मिता संग अपने रिश्ते का ऐलान किया था।उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए लिखा था, 'बस अभी ग्लोबल टूर से लंदन वापस आया हूं। मालदीव और सार्डिनीया में परिवार के साथ था।  मेरे साथ मेरी बेटर हाफ सुष्मिता सेन भी थीं। आखिरकार एक नई जिंदगी की शुरुआत हो गई है। मैं सांतवें आसमान पर हूं।' इस रिश्ते में बारे में जानकर सोशल मीडिया यूजर्स को बड़ा झटका लगा था। लोगों ने सुष्मिता सेन को गोल्ड डिगर समेत कई बातें कही थीं।  वैसे दूसरी तरफ सुष्मिता ने ललित मोदी संग रिश्ते को लेकर चुप्पी साधी हुई है।

PunjabKesari

 

ललित मोदी से पहले सुष्मिता सेन रोहमन शॉल को डेट कर रही थीं। कुछ समय पहले ही दोनों ने ब्रेकअप का अनाउंस किया था  हालांकि राहें अलग करने के बाद भी दोनों के बीच एक अच्छी दोस्ती है।दोनों अब भी अक्सर साथ में नज़र आते हैं। हाल ही मेंरोहमन सुष्मिता की बड़ी बेटी रिनी की पार्टी में शामिल हुए थे।  अब सुष्मिता सेन और ललित मोदी का सच में ब्रेकअप हुआ या नहीं ये तो बस वहीं दोनों बता सकते हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!