बेटी दिशा सालियन को लेकर उड़ रही अफवाहों पर आया परिवार का बयान, कहा-अपने स्वार्थों के लिए किसी की मौत का फायदा....

Edited By Smita Sharma, Updated: 06 Jul, 2020 04:00 PM

sushant ex manager disha family issues a statement after rumours and fake news

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियन के सुसाइड के बाद से ही एक्टर सूरज पंचोली के साथ उनके कनेक्शन की खबरें सोशल मीडिया पर आ रही थीं। खबरों के मुताबिक सुशांत की मैनेजर दिशा सालियान, सूरज पंचोली के बच्चे के साथ प्रेगनेंट थीं और...

मुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियन के सुसाइड के बाद से ही एक्टर सूरज पंचोली के साथ उनके कनेक्शन की खबरें सोशल मीडिया पर आ रही थीं। खबरों के मुताबिक सुशांत की मैनेजर दिशा सालियान, सूरज पंचोली के बच्चे के साथ प्रेगनेंट थीं और उनकी सुसाइड और सुशांत की सुसाइड में सूरज का नाम जोड़ा गया।

PunjabKesari

वहीं अब इन खबरों पर दिशा की फैमिली की तरफ से एक स्टेटमेंट सामने आई हैं। इस स्टेमेंट में उन्होंने लिखा-'जो कोई भी इसे पढ़ रहा है, आप हमें और दिशा को पर्सनली चाहे ना जानते हो लेकिन हम सबमें एक चीज काॅमन हैं। हम सब इंसान है।  

PunjabKesari

इस प्रकार हम आशा करते हैं कि आप सभी हमारी पीड़ा को समझेंगे। हमने उसे खोया है जिसे हम बहुत प्यार करते थे। हमारा गम बहुत गहरा है।  यह हमारे लिए एक कठिन स्थिति है क्योंकि हम अभी भी उनके निधन के उभर नहीं पाए हैं।लेकिन इस समय हमें जो लबसे अधिक परेशान कर रही हैं वो है ये अनावश्यक अफवाहें,अटकलें। ये बाते न केवल गलत हैं पर उसके माता-पिता को और करीबियों को काफी परेशना कर रही हैं।

PunjabKesari

हमारा सभी से एक निवेदन हैं कृपया फर्जी अफवाहों को बढ़ावा न दें, लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल की जानें वाली इन खबरों को रोकने में मदद करें और अपने स्वयं के निहित स्वार्थों के लिए किसी की मौत का फायदा उठाने की कोशिश न रहे हैं। दिशा किसी की बेटी, किसी की बहन और किसी की दोस्त थी। आप सभी के पास कोई न कोई व्यक्ति है जो आपके जीवन में इन भूमिकाओं को पूरा कर रहा है। उन्हें देखें और हमें बताएं, अगर आपके किसी के साथ भी ऐसा ही हो, तो आपको कैसा लगेगा। सहानुभूति वहगुण है जो हमें मानव बनाता है। तो पहले मानव बनो। कृपया उसकी आत्म को शांति प्रदान करें। दयालुता फैलाएं। बता दें कि दिवंगत एक्टर सुशांतकी एक्स मैनेजर दिशा सालियान की 8 जून को बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से गिरने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। 
 


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!