घर में धूमधाम से सनी लियोन ने सेलिब्रेट किया अपने जुड़वा बच्चों अशर और नोआ का बर्थडे, तस्वीरें शेयर कर बोलीं- 'तुम्हारे बिना जिंदगी अधूरी'

Edited By Parminder Kaur, Updated: 12 Feb, 2022 06:27 PM

sunny leone celebrates 4th birthday of her twins asher and noah

एक्ट्रेस सनी लियोन के जुड़वा बच्चे अशर और नोआ 4 साल के हो गए हैं। एक्ट्रेस ने अपने दोनों बेटों का बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया है। एक्ट्रेस ने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही है।

मुंबई. एक्ट्रेस सनी लियोन के जुड़वा बच्चे अशर और नोआ 4 साल के हो गए हैं। एक्ट्रेस ने अपने दोनों बेटों का बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया है। एक्ट्रेस ने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही है।

PunjabKesari
सनी ने घर पर ही बच्चों की बर्थडे पार्टी होस्ट की। एक्ट्रेस ने सेलिब्रेश की दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में एक्ट्रेस तीनों बच्चों और पति के साथ पोज दे रही है। दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस बाकी फैमिली मैंबर्स और दोस्तों के साथ नजर आ रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए सनी ने लिखा- 'जन्मदिन मुबारक हो मेरे बच्चे अशर और नोआ! आप दोनों के बिना जीवन अधूरा होगा! तुम मेरे दिन की रोशनी और हंसी हो! मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।' फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और बर्थडे विश कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें सनी ने अपने बॉयफ्रेंड डेनियल वेबर से जनवरी 2011 में शादी की थी। साल 2018 में कपल सेरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बेटों अशर और नोआ के पेरेंट्स बने। शादी के कुछ साल बाद सनी और डेनियल ने एक बेटी को गोद लिया, जिसका नाम उन्होंने 'निशा' रखा। सनी और डेनियल अपने तीनों बच्चों से बहुत प्यार करते हैं। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!