व्हाइट गाउन..सिर पर टियारा...क्रिश्चन ब्राइड बनीं सनी लियोनी , 13 साल बाद 3 बच्चों की मां ने मालदीव में फिर पति संग रचाई शादी

Edited By Smita Sharma, Updated: 04 Nov, 2024 11:36 AM

sunny leone and daniel weber renew their vows in maldives

बॉलीवुड स्टार सनी लियोनी एक बार फिर दुल्हन बन गई हैं। सनी ने मालदीव में  दूसरी शादी कर ली है। सनी लियोनी ने अपने पति डेनियल वेबर के साथ एक इंटीमेट सेरेमनी में साथ जीने मरने की कसमें खाई हैं। दरअसल,सनी इस समय मालदीव में फैमिली वेकेशन एंजाॅय कर रही...

मुंबई: बॉलीवुड स्टार सनी लियोनी एक बार फिर दुल्हन बन गई हैं। सनी ने मालदीव में  दूसरी शादी कर ली है। सनी लियोनी ने अपने पति डेनियल वेबर के साथ एक इंटीमेट सेरेमनी में साथ जीने मरने की कसमें खाई हैं। दरअसल,सनी इस समय मालदीव में फैमिली वेकेशन एंजाॅय कर रही हैं।

PunjabKesari

 

इसी वेकेशन पर सनी ने पति के साथ शादी रचाई। सोशल मीडिया पर डेनियल वेबर और सनी लियोनी की दूसरी शादी की तस्वीर वायरल हो रही है। समंदर किनारे हुई इस शादी में कपल के तीनों बच्चे निशा, अशीर और नोहा भी शामिल हुए।

PunjabKesari

तस्वीरों में सनी लियोनी व्हाइट गाउन में क्रिश्चन ब्राइड बनी नजर आ रही हैं। मिनिमल मेकअप, सिर टियारा लगाए सनी बेहद प्यारी लग रही हैं। वहीं डेनियल वेबर सफेद रंग के सूट में कमाल लग रहे हैं।

PunjabKesari

तस्वीर में डेनियल वेबर और सनी लियोनी के साथ उनके बच्चों को भी देखा जा सकता है। डेनियल वेबर और सनी लियोनी का पूरा परिवार सफेद रंग से सराबोर नजर आ रहा है। तस्वीरें सामने आते ही डेनियल वेबर और सनी लियोनी के फैंस के बीच सनसनी मच गई है।

PunjabKesari

सनी ने 2011 में डेनियल वेबर से शादी की। इस जोड़े ने कुछ साल पहले अपनी बेटी निशा को गोद लिया था। उन्होंने 2018 में नोहा और अशर का भी अपने जीवन में स्वागत किया। उनका जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था।
PunjabKesari

काम की बात करें तो बता दें सनी लियोनी ने फिलहाल बॉलीवुड से दूरी बना रखी है हालांकि सनी लियोनी एमटीवी स्प्रिट्सविला में अक्सर धमाल मचाती नजर आती हैं।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!