जायदाद की जंग! 'ऐसा तो है नहीं कि ये सड़क पर आ गए' संजय की बीवी ने करिश्‍मा को घेरा, बोलीं-'तलाक के बाद 15 साल नजर नहीं आई'

Edited By Smita Sharma, Updated: 11 Sep, 2025 09:20 AM

sunjay kapur wife priya attacks on karisma kapoor kids

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की मौत के बाद उनकी 30,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। 9 सितंबर को करिश्मा के बच्चों हाई कोर्ट में याचिका दायर कर पिता की संपत्ति में हिस्सा मांगा था। उन्होंने सौतेली मां प्रिया पर आरोप...

मुंबई: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की मौत के बाद उनकी 30,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है।  9 सितंबर को करिश्मा के बच्चों हाई कोर्ट में याचिका दायर कर पिता की संपत्ति में हिस्सा मांगा था। उन्होंने सौतेली मां प्रिया पर आरोप लगाया था कि उन्होंने नकली वसीयत बनवाई है और कागजों में जालसाजी की है।

PunjabKesari

 

 

इसके बाद कोर्ट ने बुधवार को, 10 सितंबर को एक्ट्रेस के दोनों बच्चों समायरा और कियान की तरफ से दायर याचिका पर नोटिस जारी किया। जस्टिस ज्योति सिंह ने प्रिया सचदेव से कहा है कि वह संजय कपूर की सभी चल और असल संपत्ति का ब्यौरा दो हफ्ते के अंदर पेश करने के लिए कहा था। इस दौरान प्रिया ने करिश्मा  को घेरा था। 

PunjabKesari

 


 प्रिया के वकली ने कहा कि केस नहीं चलाया जाना चाहिए। उन्होंने खुलासा किया कि करीब 1900 करोड़ की प्रॉपर्टी भाई-बहनों को दे दी गई है जबकि तलाक के बाद करिश्मा किसी भी जगह नजर नहीं आई थीं।

PunjabKesari

वकील के माध्यम से प्रिया ने कोर्ट में कहा- 'मेरा छह साल का एक बच्चा है। मैं विधवा हूं। मैं उनकी आखिरी पत्नी हूं। वसीयत में कुछ भी सीक्रेट नहीं है। मैंने कहा है कि मैं इसे शेयर करूंगी। ऐसा नहीं है कि ये लोग सड़क पर आ गए हैं। 15 साल तक ये लोग कहीं नजर नहीं आए।'

 

PunjabKesari

संजय कपूर की 12 जून 2025 को इंग्लैंड में मौत हो गई थी। पोलो खेलते वक्त अचानक ही उन्होंने एक मधुमक्खी निगल ली थी जिसके कारण उन्हें हार्ट अटैक आ गया। संजय की अचानक मौत के बाद से उनकी 30,000 करोड़ की संपत्ति पर विवाद चल रहा है। मंधीरा ने हाल ही एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनकी भाभी प्रिया सचदेव कपूर ने कुछ लोगों के साथ मिलकर उनकी मां को एक कोने में ले जाकर कुछ कागजात पर जबरदस्ती साइन करवाए थे। ये साइन उन्होंने बंद कमरे में करवाए।


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!