गोली लगने के 1 महीने बाद पत्नी सुनीता ने दिया गोविंदा का हेल्थ अपडेट, कहा- उनका पैर पूरी तरह से ठीक, लेकिन..

Edited By suman prajapati, Updated: 03 Nov, 2024 12:25 PM

sunita ahuja gave govinda s health 1 month after being shot

एक्टर गोविदा पिछले महीने अपने हाथों से गलती से बंदूक चलने से चोटिल हो गए थे। गोली उनके पैर पर लगी थी, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था और उनकी सर्जरी हुई थी। हॉस्पिटल में करीब तीन दिन तक एडमिट रहने के बाद एक्टर को छुट्टी मिली थी और बाद...

मुंबई: एक्टर गोविदा पिछले महीने अपने हाथों से गलती से बंदूक चलने से चोटिल हो गए थे। गोली उनके पैर पर लगी थी, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था और उनकी सर्जरी हुई थी। हॉस्पिटल में करीब तीन दिन तक एडमिट रहने के बाद एक्टर को छुट्टी मिली थी और बाद में एक्टर ने फैंस और करीबियों का दुआओं के लिए शुक्रियादा किया था। वहीं, अब एक महीने बाद अब गोविदा की वाइफ सुनीता अहूजा ने एक्टर का हेल्थ अपडेट दिया है।


दरअसल, सुनीता अहूजा को हाल ही में दीवाली पार्टी में देखा गया, जहां   पैपराजी ने उनसे पूछा कि गोविंदा की तबीयत अब कैसी है। इसके जवाब में सुनीता ने कहा, 'अब उनका पैर पूरी तरह से ठीक है, अभी वो अपने घर पर रेस्ट कर रहे हैं।'   

 

बता दें, गोविंदा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर्स में से एक हैं, जिन्होंने 90 के दशक के कई हिट फिल्में दी हैं। गोविंदा ने अपने करियर में 166 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। हालांकि अब लंबे समय से वह बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए। बीते महीने गलती से पैर में गोली लगने के बाद से एक्टर घर पर रेस्ट कर रहे हैं। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!