हमारी छोटी सी कंजक....नवरात्रि पर सुगंधा मिश्रा ने बताया बेटी का नाम और उसका मतलब, शेयर की प्यारी सी फैमिली तस्वीर

Edited By Smita Sharma, Updated: 04 Oct, 2024 11:25 AM

sugandha mishra and sanket bhosale reveal their daughter name

कपल सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले दिसंबर 2023 को एक प्यारी सी बेटी के पैरेंट्स बने थे। कपल अक्सर ही अपनी लाडली के साथ प्यारी तस्वीरें शेयर करता रहता है। वहीं अब जन्म के लगभग 10 महीने के बाद कपल ने अपनी लाडली के नाम का खुलासा किया है।

मुंबई: कपल सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले दिसंबर 2023 को एक प्यारी सी बेटी के पैरेंट्स बने थे। कपल अक्सर ही अपनी लाडली के साथ प्यारी तस्वीरें शेयर करता रहता है। वहीं अब जन्म के लगभग 10 महीने के बाद कपल ने अपनी लाडली के नाम का खुलासा किया है।

PunjabKesari

उन्होंने नवरात्रि के शुभ मौके पर बिटिया का प्यारा सा नाम रिवील कर दिया है। सुगंधा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी और पति के साथ तस्वीर शेयर की और बताया कि क्या नाम रखा है। इसके साथ ही नाम का मतलब भी बताया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sugganddha Mishra (@sugandhamishra23)

सुगंधा मिश्रा ने लिखा- 'इस नवरात्रि, हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने अपनी छोटी प्रिंसेस का नाम इहाना रखा है। इसका मतलब है 'प्यारा'। भक्ति और उत्सव के इस खूबसूरत मौसम में, हम वाकई धन्य महसूस कर रहे हैं कि हमारी अपनी छोटी कंजिका, माता रानी का अनमोल रूप, हमारे जीवन को रोशन कर रही है। उस पर हमेशा प्यार, आशीर्वाद और देवी की दिव्य कृपा बनी रहे।'

सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले ने 26 अप्रैल 2021 को शादी की थी। दोनों कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। साल 2023 में कपल के घर प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ। 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!