Stree 2 फेम कोरियोग्राफर जानी मास्टर ने कबूला जुर्म! महिला ने लगाया था 4 साल तक यौन शोषण करने का आरोप

Edited By suman prajapati, Updated: 22 Sep, 2024 05:45 PM

stree 2 fame choreographer jani confesses his crime

फिल्म ‘स्त्री 2’ के हिट सॉन्ग ‘आज की रात..’ के कोरियोग्राफर मास्टर जानी पर एक महिला ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे और बाद में पुलिस ने एक्शन लेते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, अब इस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के...

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म ‘स्त्री 2’ के हिट सॉन्ग ‘आज की रात..’ के कोरियोग्राफर मास्टर जानी पर एक महिला ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे और बाद में पुलिस ने एक्शन लेते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, अब इस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बताया है कि पूर्व महिला कर्मचारी के सेक्सुअल हैरेसमेंट मामले में कोरियोग्राफर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।


21 साल की महिला ने जानी मास्टर पर इल्जाम लगाए हैं और उसके मुताबिक, वो कोरियोग्राफर से पहली बार साल 2017 में एक इवेंट में मिली थी। दो साल बाद कोरियोग्राफर ने उसे असिस्टेंट कोरियोग्राफर की नौकरी दी। उन्होंने बताया कि जब वो एक बार इवेंट के दौरान होटल में बाकी डांसर और जानी मास्टर के साथ ठहरी हुई थीं। उसके बाद ही कथित तौर यौन शोषण शुरू हुआ था।शिकायतकर्ता ने बताया कि वो उस समय सिर्फ 16 साल की थीं, उसके साथ जानी मास्टर ने पूरे 4 साल तक कई बार यौन शोषण किया। 

इतना ही नहीं उसने कहा कि कोरियोग्राफर ने उसे अपना धर्म बदलने और शादी करने लिए भी मजबूर किया था। 

हालांकि इन आरोपों पर कोरियोग्राफर की पत्नी ने उनकी गिरफ्तारी के बाद पीड़िता से सबूत दिखाने को कहा था, उन्होंने कहा था कि सबूत देखने के बाद वो अपने पति को छोड़ देंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!