बुलेट पर आया दुल्हा, नाचती हुई मंडप तक गईं दुल्हन..पति माइकल संग बंगाली रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधी श्रीजिता डे

Edited By suman prajapati, Updated: 14 Nov, 2024 07:26 PM

sreejita de tied the knot with husband michael blohm in bengali rituals

बिग बॉस 16 फेम और टीवी एक्ट्रेस श्रीजिता डे एक बार फिर दुल्हन बन गई हैं। एक्ट्रेस ने पति माइकल संग बंगाली रीति रिवाज से दोबारा शादी कर ली है। हाल ही में कपल की बंगाली वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिन्हें फैंस खूब लाइक कर रहे हैं...

मुंबई. बिग बॉस 16 फेम और टीवी एक्ट्रेस श्रीजिता डे एक बार फिर दुल्हन बन गई हैं। एक्ट्रेस ने पति माइकल संग बंगाली रीति रिवाज से दोबारा शादी कर ली है। हाल ही में कपल की बंगाली वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिन्हें फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और उन्हें दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने की बधाई भी दे रहे हैं।

Preview


श्रीजिता डे ने खुद अपनी बंगाली शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। 

 

 


श्रीजिता डे ने खुद अपनी बंगाली शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं और कैप्शन में लिखा- 'जीवन भर संजोया, हमेशा के लिए ले लिया गया…'

Preview


तस्वीरों में देखा जा सकता है कि श्रीजिता डे ने अपनी शादी में लाल बनारसी साड़ी पहनी है, जिस पर गोल्डन वर्क किया गया है। साड़ी के साथ उन्होंने गोल्डन ज्वैलरी, चूड़ा, चोकर और अंगूठी पहनी हुई है और सिर पर मुकुट लगाया है। रेड जोड़े में दुल्हन बनी एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Preview

वहीं उनके पति माइकल ने गोल्डन कुर्ता-पायजामा पहना हुआ है। तस्वीरों में दोनों एक दूसरे को वरमाला पहनाते हुए दिख रहे हैं।

Preview

कुछ फोटोज में माइकल श्रीजिता डे की मांग भरते दिख रहे हैं तो किसी तस्वीर में एक्ट्रेस विदाई के समय चावल पीछे फेंकती दिख रही हैं।

Preview

शादी में जहां माइकल ने बैंड बाजे के साथ बुलेट में एंट्री मारी।

Preview

वहीं, एक्ट्रेस नाचती हुई अपने मंडप तक गई। इसके बाद कपल ने एक दूजे के साथ बंगाली रस्मे निभाते हुए शादी की।

Preview

 

बता दें, कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद श्रीजिता डे और माइकल ब्लोहम पेप ने जुलाई 2023 में जर्मनी में व्हाइट वेडिंग की थी। बिग बॉस 16 के दौरान, माइकल ने घर में एंट्री की और उनकी केमिस्ट्री सभी के दिलों को पसंद आई।

 

Preview

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!