Edited By Deepender Thakur, Updated: 06 Nov, 2021 11:51 AM

‘सूर्यवंशी’ ने अपने पहले दिन पर कमा डाले इतने करोड़।
नई दिल्ली। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर ‘सूर्यवंशी’ (Sooryavanshi Release) इस दिवाली सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पिछले लंबे समय से फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच बज बना हुआ था क्योंकि लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने यह पहली फिल्म है। तो आइए देखते हैं कि लोगों को अक्षय की ये फिल्म कैसी लगी।
‘सूर्यवंशी’ ने अपने पहले दिन पर कमा डाले इतने करोड़
फिल्म की कमाई की जानकारी आ गई। रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना शुरु कर दिया है। कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अपने ओपनिंग डे धमाल मचा दिया है। जी हां, अक्षय-कैटरीना की फिल्म ने 26 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म को भारत में 4 हजार स्क्रीन पर ही रिलीज किया गया है। इतना ही नहीं, ‘सूर्यवंशी’ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 66 देशों में 1300 स्क्रीन्स पर भी रिलीज किया गया है।
View this post on Instagram
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)
वहीं अक्षय कुमार बॉलिवुड के सबसे मेहनती एक्टर्स में से एक माने जाते जाते है। संकटकाल में अक्षय ही थे जिन्होंने सबसे पहले काम में वापसी करना चालू किया था। वह कभी फ़िल्म, कभी विज्ञापन तो कभी सोशल वर्क करते हमेशा एक्टिव दिखाई देते है। अभी तक़रीबन डेढ़ साल बाद जब सिनेमाघर खुले हैं तो अक्षय की फिल्म सूर्यवंशी पहली फिल्म है जो थिएटर में रिलीज हुईं है। और चौकाने वाली बात यह है कि सिनेमा घरों में अक्षय को देखने भीड़ उमड़ी है। मिली खबरों से पता चला है के तकरीबन ३०करोड़ की कमाई इस फ़िल्म ने की है। इससे अक्षय के लिए दर्शकों में क्रेज दिखाई देता है।