फादर्स डे पर बेटे को कार गिफ्ट करने की खबरों पर बोले सोनू सूद- इसमें कोई सच्चाई नहीं, मैंने नहीं खरीदी कोई गाड़ी

Edited By Parminder Kaur, Updated: 20 Jun, 2021 04:53 PM

sonu sood refutes rumours of gifting luxury car to his son on fathers day

एक्टर सोनू सूद किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। सोनू लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद में लगे हुए हैं। एक्टर अपने इन नेक कामों की वजह से लोगों के लिए मसीहा बन गए हैं। लोग सोनू को भगवान की तरह पूजते हैं। इसी बीच खबर सामने आई थी कि सोनू ने...

मुंबई. एक्टर सोनू सूद किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। सोनू लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद में लगे हुए हैं। एक्टर अपने इन नेक कामों की वजह से लोगों के लिए मसीहा बन गए हैं। लोग सोनू को भगवान की तरह पूजते हैं। इसी बीच खबर सामने आई थी कि सोनू ने फादर्स डे से एक दिन पहले ईशान के लिए 3 करोड़ रुपये की बेहद महंगी कार खरीदी है। हाल ही में ईशान 18 साल के हुए हैं। अब सोनू ने इसका जवाब दिया है।

PunjabKesari
सोनू ने कहा- 'इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। मैंने अपने बेटे के लिए कोई कार नहीं खरीदी है। यह कार हमारे घर पर केवल ट्रायल के लिए आई थी और हम इसे एक टेस्ट रन के लिए लेकर गए थे। हमने यह कार खरीदी नहीं है।'

PunjabKesari
सोनू ने आगे कहा- 'आखिर मैं अपने बेटे को फादर्स डे पर कार क्यों गिफ्ट करूंगा? क्या उसे कुछ मुझे गिफ्ट नहीं करना चाहिए? आखिरकार यह तो मेरा दिन हुआ ना। मजाक की बात अलग है, मेरे लिए फादर्स डे का सबसे अच्छा गिफ्ट वह होगा जबकि मैं अपने दोनों बेटों के साथ पूरा दिन समय गुजारूं। मेरे पास मुश्किल से ही उनके लिए समय होता है। अब वे बड़े हो रहे हैं और उनकी अपनी जिंदगी भी है।'

PunjabKesari
काम की बात करें तो सोनू आखिरी बार फिल्म सिंबा में नजर आए थे। अब सोनू बहुत जल्द फिल्म 'पृथ्वीराज' में नजर आएंगे। इस फिल्म में सोनू के साथ अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और संजय दत्त नजर आएंगे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!