2 साल का हुआ Sonam का बेटा वायु, एक्ट्रेस ने शेयर किया प्यारा सा वीडियो, कहा-तुम्हारी मां होना सबसे बड़ा गिफ्ट

Edited By suman prajapati, Updated: 20 Aug, 2024 04:56 PM

sonam kapoor son vayu turns 2 actress shared a cute video

एक्टर अनिल कपूर की बेटी व एक्ट्रेस सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहुजा संग शादी रचाई थी। शादी के 4 साल बाद कपल ने 2022 में बेटे वायु का स्वागत किया था। आज 20 अगस्त को सोनम और आनंद का लाडला पूरे दो साल का हो गया है और इस मौके पर एक्ट्रेस...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अनिल कपूर की बेटी व एक्ट्रेस सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहुजा संग शादी रचाई थी। शादी के 4 साल बाद कपल ने 2022 में बेटे वायु का स्वागत किया था। आज 20 अगस्त को सोनम और आनंद का लाडला पूरे दो साल का हो गया है और इस मौके पर एक्ट्रेस ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर कर वायु पर प्यार लुटाया है। साथ ही लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है। फैंस एक्ट्रेस के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari

 

सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उनका बेटा वायु स्लो मोशन में भागता दिख रहा है। इस दौरान वो व्हाइट शर्ट और बैज पैंट में नजर आ रहा है और काफी कूल लग रहा है। हालांकि, वीडियो में वायु का चेहरा नजर नहीं आ रहा।


वीडियो शेयर करते हुए सोनम ने कैप्शन में लिखा- 'मेरा बेबी आज 2 साल का गया। हमारे प्यारे, अनमोल वायु को दूसरे जन्मदिन की शुभकामनाएं! तुम्हारी मां होना मुझे अब तक का सबसे बड़ा उपहार मिला है। तुमने हमारी जिंदगी को खुशी, हंसी और ढेर सारी हैरानी से भर दिया है। तुम्हारे साथ हर दिन जिज्ञासा, पॉजिटिव स्माइल और प्यार से भरा होता है। तुम हमारी दुनिया में बहुत सारी रोशनी और खुशियां लेकर आए हो, जिससे हर पल और अधिक खूबसूरत और हर रिश्ता मजबूत हो गया है।'

 

सोनम ने आगे लिखा- 'तुमने अपने डैडा और मेरे बीच प्यार को इस तरह से गहरा किया है जिसकी हमने कभी कल्पना भी नहीं की थी और तुम उन सभी के लिए प्योर, अनफ़िल्टर्ड खुशी लाए हो जो तुमसे प्यार करते हैं। तुम्हारी नानी और नाना, दादी और बाबा, मासा, मासी, अंकी चाचू और हर्ष मामू तुम्हारी प्यारी प्यारी स्पिरिट और प्लेफुल एनर्जी हमारे परिवार को पूरा करती है। हम सब तुम्हे पाकर बहुत भाग्यशाली महसूस करते हैं।'

इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने आगे और लिखा, 'वायु, तुम हमारी धूप, हमारा म्यूजिक, हमारे छोटे से जीनियस और हमारी खुशी का अंतहीन सोर्स हो। हम तुम्हे शब्दों से अधिक प्यार करते हैं, और हम उन सभी अद्भुत चीजों को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते जिन्हें तुम हमारे जीवन में लाना जारी रखेंगे।' एक्ट्रेस के इस पोस्ट को लाइक करते हुए फैंस नन्हे वायु को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!