इस वजह से ख़राब हो गई सोनम कपूर की बॉडी की SHAPE, जानकर  रह जाएंगे दंग

Edited By Punjab Kesari, Updated: 28 Jan, 2018 05:18 PM

sonam kapoor body shape

बॉलीवुड एक्ट्रैस सोनम कपूर अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आज कल वो अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। सोनम ने अक्षय कुमार के साथ ‘पैडमैन’ की शूटिंग पूरी की है और यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। सोनम...

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस सोनम कपूर अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आज कल वो अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। सोनम ने अक्षय कुमार के साथ ‘पैडमैन’ की शूटिंग पूरी की है और यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। सोनम हमेशा महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखता आई हैं वो अक्सर महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर बोलती रही हैं। सोनम ने कई बार यौन शोषण और पीरियड्स जैसे मुद्दों पर भी खुलकर कहा है।

PunjabKesari

ऐसा ही एक और बयान देकर सोनम कपूर फिर से सुर्खियो में है। दरअसल, सोनम हाल ही में कोलकाता के पॉपुलर स्टोर से वेडिंग ज्वैलरी की शॉपिंग करने पहुँची हुई थी। खबरों के मुताबिक इस दौरान सोनम के साथ ब्वॉयफ्रैंड आनंद अहुजा उनके साथ नहीं थे, बल्कि उनकी मां थीं। जिसके बाद सोनम की शादी की खबरे सामने आने लगीं। सोशल मीडिया इन दिनों सोनम के इसी साल अप्रैल में आनंद के साथ शादी करने की खबरे सामने आ रही हैं।

PunjabKesari

अपनी शादी की खबरों के बीच सोनम ने एक बेहद प्राइवेट खुलासा करके सबको चौंका दिया है। दरअसल, सोनम की बॉडी और गर्दन की शेप खराब हो चुकी है। जी हां, भले ही आपको ये बात पढ़ र हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह सच है। ताज्जूब की बात ये है कि इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद सोनम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है।

PunjabKesari

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सोनम ने लिखा है कि, कुछ यादें बेहद तकलीफदेह होती हैं। मेरी बॉडी और गर्दन की शेप खराब होने की असली वजह फोम का गद्दा है। दरअसल, फोम के गद्दे की वजह से उनका बॉडी शेप खराब हो गया है। सोनम ने लिखा है, ‘फोम के गद्दे की यादें छलावा हैं। उनका इस्तेमाल करने से शरीर और गर्दन का आकार खराब हो गया है।

PunjabKesari

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!