जैकेट उतार सोनम बाजवा ने दिखाई टोन्ड फिगर, हसीना के Abs पर अटकी सबकी नजरें

Edited By Smita Sharma, Updated: 19 Jun, 2025 03:04 PM

sonam bajwa showed off her toned figure and abs

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम बाजवा इन दिनों अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने अपना बेहद ही सिजलिंग लुक फैंस के साथ शेयर किया है जिससे नजरें हटाना मुश्किल हो गया है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम बाजवा इन दिनों अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने अपना बेहद ही सिजलिंग लुक फैंस के साथ शेयर किया है जिससे नजरें हटाना मुश्किल हो गया है।

PunjabKesari

सोनम ग्रे कलर की ब्रालेट के साथ मरमेड स्कर्ट पहने एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने एक जैकेट कैरी किया हुआ था। सोनम ने जैकेट उतारकर अपना टोन्ड फिगर फ्लाॅन्ट किया।

PunjabKesari

 खुले बालों के साथ वे बेहद हसीन दिख रही थीं। कभी फ्रंट तो कभी बैक से सोनम ने खूब तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान फैंस की नजरें उनके फिगर और ऐब्स पर टिकी रह गईं। हर कोई उनके ऐब्स की तारीफ करने लगा।इनके साथ कैप्शन में लिखा- 'आपका मूडबोर्ड।'

PunjabKesari

काम की बात करें तो सोनम बाजवा हाउसफुल 5 के बाद  फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' में नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके उनके साथ हर्षवर्धन राणे हैं। पहले फिल्म का नाम सिर्फ 'दीवानियत' था, बाद में इसका नाम बदलकर 'एक दीवाने की दीवानियत' रख दिया गया है।

PunjabKesari

इसके पीछे मेकर्स ने कारण बताया कि पुराना टाइटल फिल्म की कहानी और उसके नए अंदाज से मेल नहीं खा रहा था, इसलिए फिल्म का नाम बदला गया। यह फिल्म मिलाप जावेरी ने डायरेक्ट की है और राघव शर्मा इसके को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!