कैंसर से पीड़ित सोनाली पहली बार नहीं मना पाएंगी बेटे का बर्थडे, शेयर किया इमोशनल वीडियो

Edited By Neha, Updated: 11 Aug, 2018 04:57 PM

sonali bendre miss son ranveer

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रही हैं। फैंस से लेकर स्टार्स सोनाली की सलामती की दुआएं मांग रहे हैं। आज सोनाली के बेटे रणवीर का बर्थडे है। ऐसा पहली बार है जब सोनाली अपने बेटे के साथ इस खास मौके पर नहीं...

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रही हैं। फैंस से लेकर स्टार्स सोनाली की सलामती की दुआएं मांग रहे हैं। आज सोनाली के बेटे रणवीर का बर्थडे है। ऐसा पहली बार है जब सोनाली अपने बेटे के साथ इस खास मौके पर नहीं हैं। हाल ही में सोनाली ने बेटे के लिए एक वीडियो शेयर की है और इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। 

PunjabKesari

सोनाली ने बेटे रणवीर के 13वें बर्थडे के लिए पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि 'Ranveeeeer! मेरा सूरज, मेरे चांद, मेरे तारे, मेरे आकाश... ठीक है, शायद मैं थोड़ी मेलोड्रामाटिक हूं, लेकिन आपका 13 वां जन्मदिन इसका हकदार है। वाह, अब आप एक टीनेजर हैं...इस बात के लिए मुझे खुद को मानने के लिए कुछ समय चाहिए। मैं आपको ये नहीं बता सकती कि मुझे आप पर कितना गर्व है... आपकी बुद्धि पर, आपके मजाक करने के अंदाज पर, आपकी ताकत पर, आपकी दयालुता और यहां तक ​​कि आपकी शरारत पर भी. जन्मदिन मुबारक हो, my not-so-little one। यह पहली बार है जब हम एक साथ नहीं हैं ... मैं आपको बहुत मिस कर रही हूं। आपको बहुत सारा प्यार....Big Hug।

 

 

बता दें कि सोनाली ने 4 जुलाई को इंस्टाग्राम पर अपनी बीमारी के बारे में बताया था। न्यूयॉर्क में सोनाली अपने पति और बेटे के साथ हैं। वहीं दुबई में इलाज के दौरान सोनाली फैंस के साथ अपनी हर एक तस्वीर शेयर कर रही हैं। हम तो यही आशा करते हैं कि सोनाली जल्द से जल्द ठीक होकर वापिस अपने घर लौटें।ट्रीटमेंट से पहले सोनाली ने अपने बाल भी कटवा लिए हैं। वे बिना किसी परेशानी के अपना ट्रीटमेंट करा रही हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!