फैन ने सोनाक्षी सिन्हा से की बिकिनी PIC की डिमांड, एक्ट्रेस ने भेजी ऐसी तस्वीर कि हो गई यूजर की बोलती बंद

Edited By suman prajapati, Updated: 26 Aug, 2021 01:18 PM

sonakshi sinha shares bikini pic on the demand of fan

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ इंटरैक्शन किया। ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान फैंस ने सोनाक्षी से सवाल पूछे, जिसका एक्ट्रेस ने मजेदार जवाब दिया। इसी बीच एक्ट्रेस का...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ इंटरैक्शन किया। ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान फैंस ने सोनाक्षी से सवाल पूछे, जिसका एक्ट्रेस ने मजेदार जवाब दिया। इसी बीच एक्ट्रेस का सामना एक अजीब सवाल से भी हुआ, जिसका उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि सवाल पूछने वाले फैन की बोलती बंद हो गई।


‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान एक यूजर ने सोनाक्षी सिन्हा से बिकिनी में फोटो की मांग की। इस पर बिना देरी किए सोनाक्षी ने एक पेयर बिकिनी की फोटो शेयर कर चौंका दिया। वहीं एक फैन ने पूछा कि क्या खाऊं कि वजन कम हो जाए तो इस पर सोनाक्षी ने कहा कि ‘हवा खाइए आप’.


PunjabKesari

 


वर्कफ्रंट पर, सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म दबंग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह सलमान खान के साथ अहम भूमिका में नजर आईं थी। इसके बाद वह दबंग 2, दबंग 3 जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी है, जिसके बाद उन्हें दबंग गर्ल भी कहा जाने लगा।

PunjabKesari

हाल ही में उनकी फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया रिलीज हुई है, जिसमें उनके अलावा अजय देवगन, संजय दत्त और परिणीति चोपड़ा अहम किरदार में शामिल हैं।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!