सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई में फिर खरीदा आलीशान घर, नए आशियाने के लिए चुकाए 11 करोड़

Edited By suman prajapati, Updated: 13 Sep, 2023 12:33 PM

sonakshi sinha bought luxurious house in mumbai worth 11 crore

. एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। बहुत ही कम समय में एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में अपनी खासी पहचान बनाई है। अपनी एक्टिंग और लुक्स से फैंस का दिल जीतने वाली इस हसीना ने हाल ही में मुंबई में एक आलीशान घर खरीदा है।...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। बहुत ही कम समय में एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में अपनी खासी पहचान बनाई है। अपनी एक्टिंग और लुक्स से फैंस का दिल जीतने वाली इस हसीना ने हाल ही में मुंबई में एक आलीशान घर खरीदा है। एक्ट्रेस के इस आशियाने की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। तो आइए जानते हैं सोनाक्षी ने किस बिल्डिंग में और कितने करोड़ का घर खरीदा है।

PunjabKesari

 

सोनाक्षी सिन्हा ने बांद्रा रिक्लेमेशन, बांद्रा वेस्ट में रंग शारदा ऑडिटोरियम के पास 81 ऑरेटे में 4,200 स्कवायर फुट का अपार्टमेंट खरीदा है। इस सी-फेसिंग घर की डील 11 करोड़ रुपयों में हुई है। प्रोजेक्ट प्रमोटर्स पिरामिड डेवलपर्स और सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा के बीच एक्ट्रेस की तरफ से 29 अगस्त को रजिस्टर्ड सेल एग्रीमेंट के मुताबिक अपार्टमेंट- बांद्रा के केसी रोड पर बिल्डिंग की 26वीं मंजिल, सबसे टॉप फ्लोर पर है। ये 2208.77 स्क्वायर फुट (सिर्फ अपार्टमेंट एरिया) में फैला हुआ है। इस एग्रीमेंट को Zapkey.com द्वारा एक्सेस और शेयर किया गया था। एक्ट्रेस ने इसके लिए 55 लाख की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया है।

PunjabKesari

 

सोनाक्षी के इस नए घर में 348.43 वर्ग फुट का लॉबी एरिया है। साथ ही यहां सर्वेंट टॉयलेट, एयर हैंडलिंग यूनिट के लिए भी स्पेस है। वहीं एडिशनल एरिया में 1,653.67 स्क्वायर फुट की छत भी शामिल है। कुल कार्पेट एरिया 4,210.87 स्क्वायर फुट है। अपार्टमेंट 4 कार पार्किंग स्पेस है।

 

बता दें, इससे पहले भी सोनाक्षी सिन्हा ने मई में मुंबई में करोड़ों का घर खरीदा था और उसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।


काम की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा को पिछली बार फिल्म जबल एक्सएल और दहाड़ में देखा गया था। अब उनकी अपकमिंग फिल्म ककुड़ा और बड़े मियां-छोटे मियां है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!