सोनाक्षी सिन्‍हा पहले दिखती थीं ऐसी,देखे एक झलक

Edited By Konika, Updated: 02 Jun, 2018 08:40 PM

sonakshi sinha birthday special childhood pictures of sonakshi sinha

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा आज 31 वर्ष की हो गयीं। दो जून 1987 को बिहार के पटना में जन्मी सोनाक्षी सिन्हा को...

मुंबईः बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) आज 31 वर्ष की हो गयीं। दो जून 1987 को बिहार के पटना में जन्मी सोनाक्षी सिन्हा को अभिनय की कला विरासत में मिली है। सोनाक्षी सिन्हा के पिता (Sonakshi Sinha Fatherशत्रुध्न सिन्हा जाने माने अभिनेता हैं। बचपन में गोलू-मोलू और क्‍यूट सी दिखने वाली सोनाक्षी सिन्‍हा काफी मोटी थीं। जब सोनाक्षी को सलमान खान ने दबंग के लिये चुना तब उनका वजन 90 किलो था। इस फिल्‍म के लिये उन्‍होंने करीबन 30 किलो तक वजन कम किया। उस दौरान सोनाक्षी सिन्हा को अपने वजन की वजह से काफी ताने भी सुनने पड़ें। मगर अब सोनाक्षी सिन्हा एक फिट एक्ट्रेस की कैटेगरी में आती हैं और हर तरह की ड्रेस बेहद खूबसूरती के साथ कैरी करती हैं। 
PunjabKesari,shatrughan sinha daughter, sonakshi sinha childhood photos,Sonakshi Sinha Images,सोनाक्षी सिन्हा इमेज
सोनाक्षी ने मुंबई के आर्य विद्या मंदिर से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और मुंबई के ही नाथीबाई दामोदर ठाकरे महिला विश्वविद्यालय से फैशन डिजाइनिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की। फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी मॉडल थीं। वर्ष 2008 और 2009 में सोनाक्षी ने लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक भी किया था। 
PunjabKesari,shatrughan sinha daughter, sonakshi sinha childhood pics,Sonakshi Sinha hd Images,सोनाक्षी सिन्हा एचडी इमेज
सोनाक्षी का कहना है कि उनके फिल्मी करियर में सलमान खान का हाथ है। सलमान की सलाह से ही सोनाक्षी ने स्विमिंग, योगा करके अपना 30 किलो वजन कम किया था। सोनाक्षी को पेंटिंग और स्केच बनाने का भी बहुत शौक है। फिल्म ‘लुटेरा’ में भी वह पेंटिंग करती नजर आईं। उन्हें साड़ी पहनना भी बहुत पसंद है। सोनाक्षी को रैपर के तौर पर भी जाना जाता है। उन्होंने कई गानों में रैपिंग की है। 
PunjabKesari,shatrughan sinha daughter,sonakshi sinha family hd photo , sonakshi sinha childhood pics,Sonakshi Sinha hd photos,सोनाक्षी सिन्हा एचडी फोटो

सोनाक्षी सिन्हा का फ़िल्मी करियर 

सोनाक्षी सिन्हा ने अभिनेत्री के तौर पर अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2010 में प्रदर्शित फिल्म दबंग से की। इस फिल्म में सोनाक्षी के अपोजिट सलमान खान थे। सलमान और सोनाक्षी की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया और फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी। इसके बाद सोनाक्षी ने दबंग -2, सन ऑफ सरदार, राउठी राठौर, आर.राजकुमार और होली डे जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया है। वर्ष 2013 में प्रदर्शित फिल्म लुटेरा को टिकट खिड़की पर अपेक्षित सफलता नहीं मिली लेकिन इस फिल्म में सोनाक्षी के अभिनय को दर्शकों तथा समीक्षकों ने बेहद पसंद किया है।


PunjabKesari,shatrughan sinha daughter, sonakshi sinha childhood photos,Sonakshi Sinha Images,सोनाक्षी सिन्हा इमेज
सोनाक्षी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने कम समय में ही बॉलीवुड में अपना मुकाम हासिल किया। आज वह बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं। सोनाक्षी की वर्ष 2017 में नूर और इत्तेफाक प्रदर्शित हुई, लेकिन ये फिल्में बाक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी। वर्ष 2018 में सोनाक्षी की फिल्म वेलकम टू न्यूयार्क प्रदर्शित हुई लेकिन यह फिल्म भी सफल नहीं हुई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!