सुशांत सिंह की मौत को 4 साल पूरे, लगातार न्याय मांग रही बहन श्वेता, बोलीं-मैं अपना धैर्य खो रही हूं, लेकिन..

Edited By Parminder Kaur, Updated: 14 Jun, 2024 10:17 AM

sister shweta gets emotional on sushant singh rajput death anniversary

14 जून 2020 को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था। एक्टर अपने अपने मुंबई अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। आज सुशांत को इस दुनिया से गए 4 साल हो गए हैं। डेथ एनिवर्सरी पर बहन श्वेता सिंह कीर्ति सुशांत को याद किया है और भावुक नोट लिखा है।

मुंबई. 14 जून 2020 को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था। एक्टर अपने अपने मुंबई अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। आज सुशांत को इस दुनिया से गए 4 साल हो गए हैं। डेथ एनिवर्सरी पर बहन श्वेता सिंह कीर्ति सुशांत को याद किया है और भावुक नोट लिखा है।

PunjabKesari
श्वेता ने सुशांत का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी चारों बहनों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ श्वेता ने लिखा- 'भाई, आपको हमें छोड़े हुए 4 साल हो गए हैं और हम अभी भी नहीं जानते कि 14 जून, 2020 को क्या हुआ था। आपकी मौत एक रहस्य बनी हुई है। मैं असहाय महसूस करती हूं और सच्चाई के लिए अधिकारियों से अनगिनत बार गुहार लगा चुकी हूं। मैं अपना धैर्य खो रही हूं और हार मानने का मन कर रहा है। लेकिन आज, आखिरी बार, मैं हर उस इंसान से पूछना चाहती हूं जो इस मामले में मदद कर सकता है, अपने दिल पर हाथ रखें और खुद से पूछें: क्या हम यह जानने के लायक नहीं हैं कि हमारे भाई सुशांत के साथ क्या हुआ? यह एक राजनीतिक एजेंडा क्यों बन गया है? यह इतना सीधा क्यों नहीं हो सकता कि यह बताया जाए कि उस दिन क्या पाया गया और माना जाता है कि क्या हुआ था? मैं अनुरोध और विनती कर रही हूं कि हमें एक परिवार के रूप में आगे बढ़ने में मदद करें। हमें वह समापन दें, जिसके हम हकदार हैं।

दूसरे पोस्ट में श्वेता ने लिखा- 'क्या इस क्रूर दुनिया में इतना प्योर होना और प्यार करना उसकी गलती थी? सुशांत के साथ अन्याय के 4 साल हो गए। क्या वह इसके लायक है?

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!