गायक-संगीतकार संजय चक्रवर्ती अरेस्ट, नाबालिग छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप

Edited By suman prajapati, Updated: 14 Nov, 2024 05:50 PM

singer composer sanjay chakraborty arrested in rape case

मशहूर गायक और संगीतकार संजय चक्रवर्ती को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। सिंगर को बीते बुधवार को मुंबई में कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। संजय पर अपनी गायन कक्षाओं की एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है, जिसके बाद पुलिस ने उनके...

मुंबई. मशहूर गायक और संगीतकार संजय चक्रवर्ती को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। सिंगर को बीते बुधवार को मुंबई में कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। संजय पर अपनी गायन कक्षाओं की एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है, जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ एक्शन लिया है।

 

पुलिस ने बताया कि आरोपी को मुंबई से ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया गया है और शहर की निचली अदालत में पेश किया गया है। अदालत ने उन्हें 18 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। संजय चक्रवर्ती एक अन्य प्रसिद्ध संगीतकार पंडित अजय चक्रवर्ती के छोटे भाई हैं। उनके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय किए गए हैं।

 

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले संजय चक्रवर्ती के खिलाफ उनकी एक नाबालिग छात्रा के माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने गायक पर अपनी बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। उस शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और पुलिस शिकायत दर्ज होने की सूचना मिलने पर आरोपी कोलकाता छोड़कर मुंबई में रहने लगा। मुंबई अधिकारियों के सहयोग से कोलकाता पुलिस ने संजय को उनके दोस्त के घर से गिरफ्तार कर लिया। 


कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्टि की कि संजय को मुंबई में एक अन्य गायक के आवास से पकड़ा गया और आगे की जांच के लिए ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता वापस लाया गया।


 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!