होली खेल रहे नंदलाल. ब्रजवासियों संग बी प्राक ने जमकर खेली होली, खूब उड़ा रंग-गुलाल, सिंगर ने मंदिर में लगाया पोछा
Edited By Smita Sharma, Updated: 13 Mar, 2025 03:19 PM

14 मार्च को देशभर में होली का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में हर कोई इस त्योहार के रंग में रंगा है। हाल ही में बी प्राक ब्रज की होली खेलने पहुंचे और वहीं के रंग में रंग गए। सोशल मीडिया पर ब्रज में होली खेलने के प्यारे वीडियो शेयर किए हैं जो वायरल हो...
मुंबई: 14 मार्च को देशभर में होली का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में हर कोई इस त्योहार के रंग में रंगा है। हाल ही में बी प्राक ब्रज की होली खेलने पहुंचे और वहीं के रंग में रंग गए। सोशल मीडिया पर ब्रज में होली खेलने के प्यारे वीडियो शेयर किए हैं जो वायरल हो रहे हैं।ब्रज में होली खेलने पहुंचे सिंगर बी प्राक ने चेहरे को साफे से छुपा रखा था और खूब रंग-गुलाल उड़ाया।
बी प्राक ने ब्रजवासियों के साथ खूब मस्ती की, गाने गाए और नाव की सवारी भी की। ब्रज और बरसाने की होली खेलकर बी प्राक को आनंद ही आनंद आया, जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।
एक अन्य वीडियो में बी प्राक सिर से लेकर पांव तक रंग और गुलाल में लिपटे नजर आए। वह साथ चल रहे ब्रजवासियों और बरसाने के लोगों पर खूब रंग बरसा रहे थे। यहां उन्होंने होली पर परफॉर्म भी किया। बी प्राक ने मंदिर में मत्था भी टेका और पोछा भी लगाते नजर आए। फैंस उनके इस अंदाज पर फिदा हो गए हैं।
मालूम हो कि ब्रज के मंदिरों होली का त्योहार शुरू हो चुका है। 12 मार्च को द्वारकाधीश मंदिर में भगवान कृष्ण को बगीचा में विराजमान कराया गया, और वहां होली खेली गई।
Related Story

अखबार खोलो तो मेरी खूब बुराई होती थी... अपने Downfall पर Salman Khan का छलका दर्द, इस शो ने बदल जी...

Rajpal Yadav ने जमा किए 2 करोड़ रुपए, अब विदेश में कर सकेंगे काम, कोर्ट ने पासपोर्ट लौटाने का दिया...

Rajpal Yadav पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 2 करोड़ जमा करने का आदेश, जेल की सजा बढ़ाने के भी दिए संकेत

आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ में कॉमेडी और एक्शन का तड़का, बोले- हर मोड़ पर मिलेगा सरप्राइज

तीन तलाक, Article 370 और राम मंदिर... PM Modi के 3 बड़े फैसलों के मुरीद हुए गीतकार Manoj Muntashir,...

अमेरिकी पासपोर्ट रखते हैं Imran Khan ! इस नेता ने एक्टर पर लगाए बड़े आरोप, पुलिस से की कार्रवाई की...

नए चेहरों पर दांव लगाने को लेकर बोले लव रंजन, बताया क्यों जरूरी है न्यूकमर्स को मौका देना

Picture अभी बाकी है मेरे दोस्त... रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के बाद Nushrratt Bharuccha ने शेयर की...

आज Media का सारा ध्यान Evil Dead पर होगा, Nana Patekar पर Me Too का इल्जाम लगाने वाली Tanushree...