38 की उम्र में एक्ट्रेस का मेकओवर देख उड़ जाएंगे होश, कर चुकी हैं दो शादियां

Edited By Neha, Updated: 21 Feb, 2019 01:48 PM

shweta tiwari transformation pictures

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों अपने मेकओवर की वजह से सुर्खियों में छा गई है। जी हां, श्वेता ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने नए लुक की तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है।

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों अपने मेकओवर की वजह से सुर्खियों में छा गई है। जी हां, श्वेता ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने नए लुक की तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। 

PunjabKesari, श्वेता तिवारी इमेज, श्वेता तिवारी फोटो, श्वेता तिवारी पिक्चर

सामने आईं तस्वीरो में श्वेता व्हाइट टीशर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रही है। इन तस्वीरों में उनके बाल काफी छोटे लग रहे है। वह क्यूट स्माइल और स्टाइलिश अंदाज में पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

PunjabKesari, श्वेता तिवारी इमेज, श्वेता तिवारी फोटो, श्वेता तिवारी पिक्चर

श्वेता का लुक देख आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर श्वेता के नए लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी तस्वीरें काफी वायरल भी हो रही हैं। 

PunjabKesari, श्वेता तिवारी इमेज, श्वेता तिवारी फोटो, श्वेता तिवारी पिक्चर

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्वेता ने एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिंदगी की के जरिए लाखों-करोड़ों दिलों में जगह बनाई थी। इसके अलावा वह रियलिटी शो बिग बॉस 4 की विनर भी रह चुकीं हैं। एक्टिंग की दुनिया से किनारा करने के बाद श्वेता इन दिनों अपने लुक और परिवार को पूरा समय दे रही है। 

PunjabKesari, श्वेता तिवारी इमेज, श्वेता तिवारी फोटो, श्वेता तिवारी पिक्चर

पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो श्वेता तिवारी की पहली शादी राजा चौधरी से हुई, जिससे उन्हें एक बेटी हैं। हालांकि यह शादी ज्यादा समय नहीं चल पाई और दोनों अलग हो गए। दूसरी शादी अभिनव कोहली से हुई है।

PunjabKesari, श्वेता तिवारी इमेज, श्वेता तिवारी फोटो, श्वेता तिवारी पिक्चर

3 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2013 में शादी कर ली। जिनसे उनको एक बेटा है। 27 नवंबर को उन्होंने मुंबई के सूर्या केयर हॉस्पिटल में एक बेटे को जन्म दिया है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!