श्रिया रेड्डी का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, ‘महाकाली’ में देवी दुर्गा बनकर छाईं

Edited By Jyotsna Rawat, Updated: 24 Aug, 2026 04:22 PM

shriya reddy s powerful avatar in mahakali unrecognizable as goddess durga

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘महाकाली’ की पहली झलक सामने आते ही इसके कलाकारों के लुक्स ने दर्शकों का ध्यान खींचना शुरू कर दिया है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘महाकाली’ की पहली झलक सामने आते ही इसके कलाकारों के लुक्स ने दर्शकों का ध्यान खींचना शुरू कर दिया है। फिल्म की झलक के आखिरी हिस्से में अभिनेत्री श्रिया रेड्डी बेहद अलग और प्रभावशाली अवतार में नजर आती हैं। देवी दुर्गा के रूप में उनका यह रूप इतना बदला हुआ है कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो जाता है।

देवी दुर्गा के रूप में श्रिया रेड्डी का दमदार अंदाज

‘महाकाली’ की पहली झलक में श्रिया रेड्डी की मौजूदगी भले ही कुछ पलों की है, लेकिन वह तुरंत अपनी छाप छोड़ती हैं। तेज नजरें, गंभीर भाव और प्रभावशाली व्यक्तित्व उनके किरदार को रहस्यमयी और शक्तिशाली बनाते हैं।

भव्य वेशभूषा और बड़े स्तर पर तैयार किया गया सेट उनके किरदार के प्रभाव को और बढ़ाता है। हालांकि झलक में उनके किरदार से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आती, लेकिन उनका लुक यह संकेत जरूर देता है कि फिल्म की कहानी में उनकी भूमिका अहम हो सकती है।

छोटी-सी झलक ने बढ़ाई उत्सुकता

श्रिया रेड्डी के किरदार की सबसे खास बात उनका ट्रांसफॉर्मेशन है। कुछ सेकंड के इस दृश्य में ही वह किरदार की ताकत और गंभीरता को प्रभावी तरीके से सामने लाती नजर आती हैं। उनकी आंखों में दिखाई देने वाली तीव्रता और बॉडी लैंग्वेज कहानी के रहस्य को और गहरा करती है।

यही वजह है कि फिल्म की पहली झलक देखने के बाद दर्शकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि ‘महाकाली’ की कहानी में देवी दुर्गा का किरदार किस तरह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

‘सालार’ और ‘ओजी’ के बाद नया अवतार

श्रिया रेड्डी इससे पहले ‘सालार’, ‘ओजी’ और ‘सुझल’ जैसे प्रोजेक्ट्स में अपने दमदार अभिनय से पहचान बना चुकी हैं। अलग-अलग तरह के किरदारों में उनकी मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें दर्शकों के बीच खास जगह दिलाई है।

अब ‘महाकाली’ में वह एक बिल्कुल अलग और पौराणिक दुनिया का हिस्सा बनती नजर आ रही हैं। उनका नया अवतार उनकी पिछली भूमिकाओं से काफी अलग दिखाई देता है और यही बदलाव फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा रहा है।

‘महाकाली’ में देखने को मिलेगा अलग सिनेमाई अनुभव

‘महाकाली’ की पहली झलक में फिल्म की भव्य दुनिया और बड़े स्तर की वर्ल्ड-बिल्डिंग की झलक देखने को मिलती है। ऐसे में श्रिया रेड्डी का देवी दुर्गा के रूप में सामने आना फिल्म के विजुअल और कहानी दोनों स्तरों पर खास नजर आता है।

फिलहाल मेकर्स ने उनके किरदार से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन कुछ ही पलों की उनकी मौजूदगी ने यह साफ कर दिया है कि ‘महाकाली’ में श्रिया रेड्डी का अवतार दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज हो सकता है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!