पति संग बाराती बन खूब थिरकीं नीता अंबानी की बड़ी बहू, दोस्त की शादी में Shloka Mehta ने गाया गाना

Edited By Smita Sharma, Updated: 10 Jun, 2025 03:42 PM

shloka mehta akash ambani dance at friend baraat and singing

अंबानी परिवार में यूं तो कई बेहतरीन लव स्टोरीज हैं लेकिन इनमें आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की लव स्टोरी सबसे आईकॉनिक है।आकाश अंबानी और श्लोका मेहता  बचपन के दोस्त थे।हाई-स्कूल के दौरान इनकी लव स्टोरी शुरू हुई। आकाश अंबानी ने श्लोका से अपने दिल की...


मुंबई: अंबानी परिवार में यूं तो कई बेहतरीन लव स्टोरीज हैं लेकिन इनमें आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की लव स्टोरी सबसे आईकॉनिक है।आकाश अंबानी और श्लोका मेहता  बचपन के दोस्त थे।हाई-स्कूल के दौरान इनकी लव स्टोरी शुरू हुई। आकाश अंबानी ने श्लोका से अपने दिल की बात कहने के लिए काफी लंबा समय लिया था। सालों एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों 2019 में शादी के बंधन में बंध गए।दोनों के दो बच्चे पृथ्वी और वेदा हैं लेकिन इन सालों में भी आकाश का श्लोका के लिए प्यार जस का तस बना है, जो अक्सर देखने को मिलता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ambani Family (@ambani_update)

 

जब भी दोनों साथ होते हैं, आकाश का पूरा ध्यान श्लोका पर होता है और ये कई मौकों पर देखने को मिला है। हाल ही में इस प्यारे कपल ने दोस्त की शादी अटेंड की। इस शादी से कई वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में श्लोका स्टेज पर भरी महफिल में गाना गाती नजर आ रही हैं। आकाश अपनी पत्नी का ये हुनर देखकर बेहद खुश लग रहे हैं। जैसे-जैसे श्लोका गाना गाने की कोशिश कर रही हैं। आकाश हंसते-मुस्कुराते और उनके कान में कुछ फुसफुसाते नजर आ रहे हैं। इस बीच आकाश प्यार भरे अंदाज से श्लोका की ओर निहारते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ambani Family (@ambani_update)

इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया है जिसमें  श्लोका और आकाश बारात में डांस करते दिख रहे हैं।श्लोका को ऑरेंज कलर की साड़ी में देखा जा सकता है।उन्होंने इसके साथ ग्रीन कलर का ब्लाउज पहना है। अपने इस लुक को उन्होंने ग्रीन कलर की जूलरी से कंप्लीट किया है।गजरा लगाए श्लोका बेहद गॉर्जियस लग रही हैं।उन्होंने बारात में जमकर डांस किया।

बता देंआकाश ने श्लोका को गोवा में पूरे परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के लिए प्रपोज किया था। 2018 में दोनों की सगाई हुई। 9 मार्च 2019 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। अब दोनों दो बच्चों पृथ्वी और वेदा के पेरेंट भी बन चुके हैं। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!