पीला शरारा, लंबी चोटी..सजधज कर शिल्पा शेट्टी ने किया गणपति विसर्जन, ढोल नगाड़ों की थाप पर फैमिली संग जमकर नाचीं मिसेज कुंद्रा

Edited By suman prajapati, Updated: 09 Sep, 2024 11:28 AM

shilpa shetty did ganpati immersion with family

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हर साल गणेश चतुर्थी के पर्व पर गणपति बप्पा को अपने घर लाती हैं। इस बार भी उन्होंने फैमिली संग धूमधाम से बप्पा का स्वागत किया और दो दिन तक उन्हें घर में विराजने के बाद ढोल नगाड़ों के साथ विदा किया। गणपति की विदाई के...

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हर साल गणेश चतुर्थी के पर्व पर गणपति बप्पा को अपने घर लाती हैं। इस बार भी उन्होंने फैमिली संग धूमधाम से बप्पा का स्वागत किया और दो दिन तक उन्हें घर में विराजने के बाद ढोल नगाड़ों के साथ विदा किया। गणपति की विदाई के दौरान शिल्पा ढोल की थाप पर फैमिली संग खूब नाचती नजर आईं और अपने लुक से खूब सुर्खियां बटोरती दिखीं। अब इस मौके की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


तस्वीरों में देखा जा सकता है कि गणपति बप्पा इस दौरान शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा मैचिंग पीले रंग के फ्लॉवर प्रिंट के कुर्ते पायजामे में दिखे तो वहीं बेटी समीशा भी पेरेंट्स से ट्विनिंग करती दिखीं।

PunjabKesari

शिल्पा ने अपने लुक को माथे पर बिंदी, बालों की चोटी पर परांदी और हाथों में कंगन पहनकर कंप्लीट किया और खूब जचीं।

PunjabKesari

गणपति विसर्जन के दौरान तो उन्होंने महफिल ही लूट ली।

PunjabKesari

वह इतना नाचीं इतना नाचीं कि सबकी नजरें उन पर थमी रह गईं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को अब खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari

बता दें, बॉलीवुड में हर साल गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जाती हैं। शिल्पा के अलावा भारती सिंह, सोनाक्षी सिन्हा और देबिना बनर्जी जैसे स्टार्स ने भी धूमधाम से बप्पा का स्वागत किया है।

 
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!