Edited By Smita Sharma, Updated: 02 Sep, 2025 02:35 PM

देश के कई राज्यों में भारी बारिश और बादल फटने से काफी तबाही हो रही है। पंजाब भी इस समय बाढ़ का सामना कर रहा है और कई जिले इससे प्रभावित हैं निचले इलाकों के गांव पूरी तरह पानी से भर गए हैं। ऐसे में कई पंजाबी और बॉलीवुड एक्टर्स मदद के लिए आगे आए हैं।...
मुंबई: देश के कई राज्यों में भारी बारिश और बादल फटने से काफी तबाही हो रही है। पंजाब भी इस समय बाढ़ का सामना कर रहा है और कई जिले इससे प्रभावित हैं निचले इलाकों के गांव पूरी तरह पानी से भर गए हैं। ऐसे में कई पंजाबी और बॉलीवुड एक्टर्स मदद के लिए आगे आए हैं। सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ का फाउंडेशन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की मदद कर रहे हैं। एमी विर्क और उनकी टीम उन परिवारों को सहारा देने के लिए 200 घरों को गोद ले रहे हैं जिन्होंने इस तबाही में अपना सब कुछ खो दिया है। अब इस लिस्ट में पंजाबी की कुड़ी यानि एक्ट्रेस शहनाज गिल का नाम भी शामिल हो गया।
शहनाज ने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, फोर बंगला, अंधेरी वेस्ट के साथ मिलकर एक सराहनीय पहल की है। खबरों के मुताबिक शहनाज ने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के साथ मिलकर ज़रूरी सामान मुंबई से पंजाब के लोगों के लिए भेजा। मुंबई से चार SUV गाड़ियां ज़रूरी सामान से भरी हुईं पंजाब के लिए रवाना हो चुकी हैं ताकि बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद की जा सके।

बता दें कि पंजाब में जलप्रलय आई हुई है। बाढ़ और बारिश की वजह से अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है। 12 जिलों के 2 लाख 56 हजार लोग प्रभावित हैं। 94061 हेक्टेयर फसल बाढ़ की चपेट में हैं। सबसे ज्यादा मानसा जिले में किसानों की फसल बर्बाद हुई है।
