Sexy! गीले बाल..ग्लैम मेकअप...कातिल निगाहें...शहनाज गिल के किलर लुक ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

Edited By Smita Sharma, Updated: 24 Sep, 2024 07:38 AM

shehnaaz gill s killer look raised the temperature of the internet

विवादित रियालिटी शो 'बिग बाॅस 13' से दुनिया में छा जाने वाली शहनाज गिल अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। शहनाज ने इंस्टा पर अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं जिसने इंटरनेट का तामपमान बढ़ा दिया है। इन तस्वीरों में शहनाज गिल का अभी तक का...

मुंबई : विवादित रियालिटी शो 'बिग बाॅस 13' से दुनिया में छा जाने वाली शहनाज गिल अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। शहनाज ने इंस्टा पर अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं जिसने इंटरनेट का तामपमान बढ़ा दिया है। इन तस्वीरों में शहनाज गिल का अभी तक का सबसे हसीन लुक देखने को मिल रहा है।  

PunjabKesari

 

अपने लेटेस्ट फोटोशूट के लिए शहनाज ने व्हाइट कलर की शॉर्ट्स ड्रेस पहनी हुई है। जिसके साथ उन्होंने एक रेड लॉन्ग दुपट्टा ओढ़ा है। शहनाज ने अपना ये सिजलिंग लुक खुले गीलों बालों, ग्लोसी मेकअप और गले में मैचिंग नेकलेस पहनकर पूरा किया है।

PunjabKesari

 

इसके अलावा शहनाज ने हाथ में कुछ स्टाइलिश कड़े भी पहने हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में हार्ट वाली इमोजी बनाई है।शहनाज का ये किलर लुक देख फैंस के पसीने छूट गए हैं।

PunjabKesari

 

बता दें कि हाल ही में शहनाज तब चर्चा में आई थीं जब 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' में बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी को उन्होंने कपड़े भेजे थे। दरअसल एक बार रणवीर ने खुद कहा था कि वो चार जोड़ी कपड़े लेकर ही आए हैं।

PunjabKesari

जहां घर के अन्य कंटेस्टेंट्स के डिजाइनर्स या घरवाले उन्हें हर हफ्ते कपड़े भिजवाते थे वहीं रणवीर के साथ ऐसा नहीं था। जब रणवीर को पता लगा था कि उनके लिए शहनाज गिल ने कपड़े भिजवाए हैं तो वो काफी खुश हो गए थे और उनका आभार जताया था।
PunjabKesari

 शहनाज गिल 'बिग बॉस 13' से ही लोगों के दिलों में बस गई थीं। शो में एंट्र्री से लेकर गर के अंदर उनकी मस्ती और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी बॉन्डिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था। दोनों के बीच की केमिस्ट्री और खट्टी-मीठी नोंकझोंक का नतीजा ये था कि 'बिग बॉस' का वो सीजन सबसे हिट रहा था और शो को अपने तय समय से आगे बढ़ाया गया था।

PunjabKesari

 

 

यह 29 सितंबर से शुरू होकर 15 फरवरी को खत्म हुआ था और इतना लंबा चलने वाला ये पहला सीजन था। 'बिग बाॅस' से निकलने के बाद शहनाज की किस्मत ही बदल गई। उन्होंने लीड एक्ट्रेस के तौर पर पंजाबी फिल्म हौंसला रख में काम किया।

PunjabKesari

शहनाज ने सलमान खान की फिल्म किसी का 'भाई किसी की जान से' बाॅलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद वह भूमि पेडनेकर के साथ ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ में नजर आईं।  अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो शहनाज जल्द ही वो वरुण शर्मा के साथ ‘सब फर्स्ट क्लास’ में दिखने वाली हैं।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!