पंजाब में बरप रहे कुदरत के कहर के बीच शहनाज गिल का बड़ा फैसला, पोस्टपोन की 'इक कुड़ी' की रिलीज डेट

Edited By Smita Sharma, Updated: 04 Sep, 2025 08:56 AM

shehnaaz gill s ikk kudi release postponed due to punjab floods

'बिग बाॅस' 13 फेम और एक्ट्रेस शहनाज गिल सोशल मीडिया पर पंजाब में आई बाढ़ को लेकर लगातार पोस्ट कर रही हैं और अपनी मदद पहुंचा रही हैं। उन्होंने एक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, फोर बंगला, अंधेरी वेस्ट के साथ मिलकर ज़रूरी सामान मुंबई से पंजाब पहुंचा।...

मुंबई: 'बिग बाॅस' 13 फेम और एक्ट्रेस शहनाज गिल सोशल मीडिया पर पंजाब में आई बाढ़ को लेकर लगातार पोस्ट कर रही हैं और अपनी मदद पहुंचा रही हैं। उन्होंने एक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, फोर बंगला, अंधेरी वेस्ट के साथ मिलकर ज़रूरी सामान मुंबई से पंजाब पहुंचा। वहीं अब बाढ़ के चलते उन्होंने  अपनी अपकमिंग फिल्म 'इक कुड़ी' की रिलीज डेट पोस्टपोन भी कर दी है। इस फिल्म की वह प्रोड्यूसर थीं और उस हिसाब से उनकी ये पहली मूवी थी। 19 सितंबर को आने वाली उनकी ये फिल्म अब कुछ समय बाद रिलीज की जाएगी।

PunjabKesari

शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर 3 सितंबर को एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने पंजाब में आई बाढ़ के कारण अपनी फिल्म 'इक कुड़ी' को पोस्टपोन करने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- 'इक कुड़ी की पूरी टीम ने फिल्म की रिलीज को 31 अक्टूबर 2025 तक पोस्टपोन करने का फैसला किया है।'

शहनाज गिल ने आगे लिखा- ' पंजाब के कई क्षेत्रों में गंभीर बाढ़ को देखते हुए हमें लगता है कि इस मुश्किल समय में हमें अपने लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए और वही हमारी जिम्मेदारी है।' इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'इक कुड़ी फिल्म की टीम NGOs के कॉन्टैक्ट में है और ईश्वर की कृपा से पंजाब को सहयोग देने की पूरी कोशिश करेगी। हम पंजाब के साथ खड़े हैं।' 

PunjabKesari

बता दें कि शहनाज इस मूवी में डबल रोल निभा रही हैं। फिल्म में निर्मल ऋषि, हर्बी संघा और उदयबीर संधू भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!