'बहुत अजीब है...'अंतिम संस्कार में फोटोज खींचने पर भन्नाईं सोनाक्षी सिन्हा

Edited By Smita Sharma, Updated: 01 Jul, 2025 09:42 AM

shefali jariwala death now sonakshi sinha angry with media paparazzi

'कांटा लगा गर्ल' और 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट रहीं शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत की खबर आई तो उनके घर और अस्पताल के आसपास पपाराजी का जमावड़ा लग गया। उनके पति पराग त्यागी से...


मुंबई: 'कांटा लगा गर्ल' और 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट रहीं शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत की खबर आई तो उनके घर और अस्पताल के आसपास पपाराजी का जमावड़ा लग गया। उनके पति पराग त्यागी से ऐसे संवेदनशील मौके पर तरह-तरह के सवाल पूछे गए।

PunjabKesari

जब वो शेफाली के सबसे प्यारे पालतू डॉग को टहला रहे थे तब उन्हें जज किया गया। ये सब देखकर बी-टाउन के कई स्टार्स भड़के थे। वहीं अभ  सोनाक्षी सिन्हा ने भी इस 'पैप कल्चर' की आलोचना की है, जो अंतिम संस्कार में फोटोज क्लिक करते हैं।

PunjabKesari

Sonakshi Sinha ने इंटरव्यू में अंतिम संस्कार में तस्वीरें क्लिक करने के पपाराजी के कल्चर की आलोचना की। उन्होंने कहा- 'सोशल मीडिया क्या बन गया है। पैप कल्चर क्या बन गया है! आप बिना क्लिक किए अंतिम संस्कार में भी नहीं जा सकते। मुझे ये बहुत अजीब लगता। एक लिमिट के बाद आपको इन चीजों को अनदेखा करना शुरू करना होगा और बस वैसे ही जीना होगा, जैसे आप जीना चाहते हैं। लेकिन इसकी आदत डालने में थोड़ा समय लगा।'


वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी अपने भाई कुश के निर्देशन में बनी 'निकिता रॉय' मूवी में एक्टिंग के लिए तैयार हैं। इसमें परेश रावल, अर्जुन रामपाल और सुहैल नय्यर हैं। फिल्म पहले काजोल की 'मां' के साथ 27 जून को रिलीज होने वाली थी लेकिन इसे 18 जुलाई तक के लिए टाल दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!