'बिना बात खामखां मोदी से दुखी' बीजेपी में वापसी की अटकलों के बीच शत्रुघ्न सिन्हा बोले- वो ट्वीट सिर्फ मंनोरंजन के लिए था

Edited By suman prajapati, Updated: 30 Jun, 2021 12:50 PM

shatrughan sinha dismissed the speculations of his return to bjp

.कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने मीडिया में चल रही भाजपा में वापसी की अटकलों पर एक ट्वीट कर विराम लगा दिया है। मंगलवार को एक्टर ने ट्वीट कर पार्टी छोड़ने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी पार्टी बदलने की कोई इच्छा नहीं है। अभिनेता से नेता बने...

बॉलीवुड तड़का टीम.कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने मीडिया में चल रही भाजपा में वापसी की अटकलों पर एक ट्वीट कर विराम लगा दिया है। मंगलवार को एक्टर ने ट्वीट कर पार्टी छोड़ने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी पार्टी बदलने की कोई इच्छा नहीं है। अभिनेता से नेता बने एक्टर के मोदी के समर्थन में ट्वीट करने के बाद अटकलें लगाई गईं थी।


शत्रुघ्न ने अपने ट्वीट में लिखा था- " दुनिया में चार तरह के दुःखी लोग होते हैं..
1. अपने दु:खों से दु:खी, 
2. दूसरों के दु:ख से दु:खी, 
3. दूसरों के सुख से दु:खी, और 
न्यू वैरिएंट 
4. बिना बात खामखां मोदी से दु:खी!"


शत्रुघ्न के इस ट्वीट के बाद लगाई गई अटकलों को साफ करते हुए उन्होंने कहा कि यह रविवार को मनोरंजन के लिए किया गया था। मैं हर रविवार को मनोरंजन ने लिए कुछ ट्वीट करता हूं औऱ उनसे कोई राजनीतिक अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मुझे कांग्रेस छोड़ने और भाजपा में शामिल होने की कोई इच्छा नहीं है और न ही रहेगी।
बता दें, साल 2019 में शत्रुघ्न सिंहा ने भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी को झटका देते हुए कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!