छेड़छाड़ के आरोपों पर शरद कपूर ने तोड़ी चुप्पी, महिला के दावों को सिरे से किया खारिज

Edited By suman prajapati, Updated: 01 Dec, 2024 11:14 AM

sharad kapoor breaks his silence on molestation allegations

दस्तक, तमन्ना, इसकी टोपी उसके सर, त्रिशक्ति जैसी फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर शरद कपूर पर हाल ही में रेप जैसे गंभीर आरोप लगे।  सुरुचि शर्मा नाम की एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक्टर ने उनके साथ रेप की कोशिश की और उनके खिलाफ साथ ही केस भी दर्ज कराया।...

मुंबई. दस्तक, तमन्ना, इसकी टोपी उसके सर, त्रिशक्ति जैसी फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर शरद कपूर पर हाल ही में रेप जैसे गंभीर आरोप लगे।  सुरुचि शर्मा नाम की एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक्टर ने उनके साथ रेप की कोशिश की और उनके खिलाफ साथ ही केस भी दर्ज कराया। वहीं, अब खुद पर लगे घिनौने आरोपों पर शरद ने चुप्पी तोड़ दी और महिला के इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
 

हाल ही में एक इंटरव्यू में शरद कपूर ने महिला के सभी आरोपों को खारिज किया और कहा मैं जानता ही नहीं हूं कि मेरे खिलाफ ये केस कब दर्ज हुआ। शरद ने बताया कि वो अभी-अभी न्यूयॉर्क से वापस आए हैं। वापस आते ही पुलिस ने उनसे कनेक्ट किया, लेकिन मैं अभी कोलकाता में हूं।

 


शरद ने कहा कि जब ऐसा कुछ हुआ ही नहीं तो मैं कैसे किसी का नाम ले सकता हूं। मैं जबरदस्ती किसी का नाम नहीं ले सकता। शरद ने महिला के सभी दावों को साफ तौर पर खारिज कर दिया है। हालांकि, अब सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, हाल ही में मुंबई में खार पुलिस स्टेशन में 32 साल की एक महिला ने शरद कपूर पर छेडछाड़ का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। महिला ने एक्टर पर आरोप लगाया है कि शरद ने शूटिंग के बहाने उन्हें अपने घर बुलाया था। साथ ही ये भी दावा किया कि शुरू में उन्होंने फेसबुक पर बात की थी और यहीं से वो एक-दूसरे के संपर्क में भी आए थे। इसके बाद बातें बढ़ी और वीडियो कॉल्स भी हुए। इस दौरान शरद ने महिला से मिलने की इच्छा जताई और महिला ने काम की बात के लिए उस जगह पर आने के लिए हामी भी भर दी, लेकिन जब महिला वहां पहुंची तो उसको पता लगा कि ये कोई ऑफिस नहीं बल्कि एक्टर का घर है। महिला का कहना है कि एक्टर ने उनके साथ दुर्व्यवहार और उन्हें जबरन छूआ है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!