Shama Sikander ने पति James Milliron पर लुटाया प्यार, रोमांटिक अंदाज में किया बर्थडे विश

Edited By Shivani Soni, Updated: 19 Sep, 2024 07:03 PM

shama sikander showered her love on husband

टीवी एक्ट्रेस शमा सिकंद (Shama Sikander) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी ग्लैमरस तस्वीरों के साथ निजी जिंदगी के खास पलों को साझा करती हैं। आज उनके पति जेम्स मिलिरॉन (James Milliron) का जन्मदिन है। इस खास मौके को और भी खास बनाने के लिए...

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस शमा सिकंदर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी ग्लैमरस तस्वीरों के साथ निजी जिंदगी के खास पलों को साझा करती हैं। आज उनके पति जेम्स मिलिरॉन का जन्मदिन है। इस खास मौके को और भी खास बनाने के लिए शमा ने जेम्स के साथ रोमांटिक फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

PunjabKesari

हाल ही  में  शमा सिकंदर ने अपने इंस्टाग्राम पर पति जेम्स के साथ जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें कपल समंदर के किनारे रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहा है। शमा ने ब्लैक ब्रालेट टॉप और शॉर्ट्स में बोल्ड लुक रखा है, जबकि जेम्स व्हाइट और स्काई कलर की शेडेड शर्ट में हेंडसम लग रहे हैं।

PunjabKesari

इस दौरान तस्वीरें साझा करते हुए शमा ने एक प्यारा नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे जेम्स। तुम बहुत अच्छे इंसान हो, तुम्हें वो हर चीज मिले जिसके तुम हकदार हो। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि तुम मेरी जिंदगी में हो।"

PunjabKesari

फैंस को यह जोड़ी बेहद पसंद आ रही है, और लोग कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, "वाह, कितना खूबसूरत पल है," जबकि दूसरे ने कहा, "बहुत प्यारे कपल।"

बता दें, शमा सिकंदर ने मार्च 2022 में बिजनेस मैन जेम्स मिलिरॉन से शादी की थी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!