शाहिद कपूर ने किराए पर उठाया अपना 58 करोड़ का घर, हर महीने वसूलेंगे इतने लाख

Edited By suman prajapati, Updated: 13 Nov, 2024 09:27 AM

shahid kapoor rented his house worth 58 crores

एक्टर शाहिद कपूर इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर्स में शुमार है, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी है। एक्टर अपने काम के अलावा फैंस के बीच निजी लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वहीं, हाल ही खबर सामने आई है कि शाहिद कपूर ने...

मुंबई. एक्टर शाहिद कपूर इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर्स में शुमार है, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी है। एक्टर अपने काम के अलावा फैंस के बीच निजी लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वहीं, हाल ही खबर सामने आई है कि शाहिद कपूर ने अपना मुंबई वाला आलीशान घर किराए पर दिया है, जिसे उन्होंने पत्नी मीरा राजपूत के साथ मिलकर खरीदा था।

 


रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद कपूर ने वर्ली वाला थ्री सिक्सटी वेस्ट फ्लैट पांच साल के लिए 20 लाख रुपये प्रति माह के किराए पर दिया है। इस घर की लीस 20.5 लाख रुपये से शुरू हो रही है। 5 साल के टर्म खत्म होने तक ये लीस 23.98 लाख रुपये हो जाएगी। ये फ्लैट 5,395 स्कवायर फीट में फैला हुआ है जिसका कार्पेट एरिया 501.21 स्क्वायर फीट है। खबरों की मानें तो ये प्रॉपर्टी मुंबई की सबसे बड़ी प्रॉपर्टियों में शुमार हैं।

  


रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहिद कपूर के इस आलीशान फ्लैट की 3 कार पार्किंग हैं। इस घर को शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने एक साथ मिलकर इसी साल (2024) मई में खरीदा था। इसकी कीमत करीबन 58.6 करोड़ है।

 

 

काम की बात करें तो शाहिद कपूर जल्द ही फिल्म 'देवा' में नजर आने वाले हैं। रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पूजा हेगड़े भी हैं। यह फिल्‍म 14 फरवरी, 2025 यानी क‍ि वैलेंटाइन डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!