प्रेग्नेंट हैं टीवी की 'प्रीता', शादी के 3 साल बाद भरेगी श्रद्धा आर्या की सूनी गोद

Edited By Smita Sharma, Updated: 16 Sep, 2024 06:46 AM

shaddha arya announces pregnancy with husband rahul nagal

कुंडली भाग्य की 'प्रीता' यानि एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या इस समय सातवें आसमान पर हैं। हों भी क्यों ना आखिरकार शादी के 3 साल बाद श्रद्धा की सूनी गोद भरने जो जारी हैं। जी हां, श्रद्धा जल्द ही पति राहुल नागल संग नन्हें मेहमान का स्वागत करने वाली हैं। यूं तो...


मुंबई: कुंडली भाग्य की 'प्रीता' यानि एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या इस समय सातवें आसमान पर हैं। हों भी क्यों ना आखिरकार शादी के 3 साल बाद श्रद्धा की सूनी गोद भरने जो जारी हैं। जी हां, श्रद्धा जल्द ही पति राहुल नागल संग नन्हें मेहमान का स्वागत करने वाली हैं। यूं तो लंबे समय से एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर छाईं हुईं थी लेकिन एक्ट्रेस ने इन पर चुप्पी साधी थी।

PunjabKesari

 

वहीं 15 सिंतबर को श्रद्धा आर्या और उनके पति राहुल नागल ने फाइनली प्रेग्नेंसी की खबर शेयर कर दी है। नवंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधे इस कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी शेयर करते हुए लिखा, 'हम एक छोटे से चमत्कार की उम्मीद कर रहे हैं।'

PunjabKesari

इस घोषणा के साथ दोनों का एक दिल छू लेने वाला वीडियो भी था, जिसमें श्रद्धा खुशी बिखेर रही हैं। श्रद्धा ने अनोखे अंदाज में प्रेग्नेंसी का ऐलान किया।

PunjabKesari

वीडियो में श्रद्धा पति के साथ फ्रेम में नजर आ रही हैं और सामने प्रेग्नेंसी टेस्ट किट रखी है। श्रद्धा सुंदर सी ड्रेस पहने हुए, वह अपना बेबी बंप दिखा रही हैं, जबकि राहुल ने उन्हें पकड़ रखा है। उनकी मुस्कुराहट प्यार से भरी हुई है। वे एक साथ इस नई जर्नी पर निकल पड़े हैं। श्रद्धा की घोषणा को उनके फैंस, दोस्तों और टेलीविजन स्टार्स का बहुत प्यार मिला और सबने उन्हें बधाई भी दी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shraddha Arya (@sarya12)

 

बता दें कि श्रद्धा ने 16 नवंबर, 2021 को दिल्ली में नेवी अवसर राहुल नागल संग शादी की थी, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार शामिल हुए। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने लाइफ के बारे में अपडेट शेयर करती हैं।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!