सीरियल ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ फेम रूपल त्यागी ने बॉयफ्रेंड संग की सगाई, नोमिश ने घुटनों के बल बैठ लेडीलव को पहनाई रिंग

Edited By suman prajapati, Updated: 17 Nov, 2025 03:54 PM

serial sapne suhane ladakpan ke fame roopal tyagi engaged to her boyfriend

टीवी शो ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ में गुंजन का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस रूपल त्यागी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। 36 वर्षीय रूपल ने अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड नोमिश भारद्वाज संग सगाई कर ली है। सगाई की खूबसूरत तस्वीरें...

मुंबई. टीवी शो ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ में गुंजन का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस रूपल त्यागी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। 36 वर्षीय रूपल ने अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड नोमिश भारद्वाज संग सगाई कर ली है। सगाई की खूबसूरत तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जिन्हें देखने के बाद उनके फैंस लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

PunjabKesari
 
रूपल त्यागी ने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘हां, हमेशा के लिए’ (Yes, for always).

 

 

ड्रीमी स्टाइल में किया प्रपोज

नोमिश भारद्वाज ने रूपल को बेहद रोमांटिक अंदाज़ में प्रपोज किया। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने घुटने पर बैठकर रूपल को रिंग पहनाई और इस पल को खास बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। यह पूरा मोमेंट किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लग रहा था।

PunjabKesari

 

रेड गाउन में दिखीं बेहद खूबसूरत
अपनी सगाई में रूपल रेड कलर के खूबसूरत गाउन में बेहद गॉर्जियस लगीं। उन्होंने अपने लुक को काफी एलीगेंट रखा, जबकि नोमिश भी फॉर्मल आउटफिट में काफी डैशिंग दिखे। दोनों की केमिस्ट्री तस्वीरों में साफ झलकती है।
दोनों एक-दूसरे के साथ रोमांटिक पोज देते दिखाई दिए, जो फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं। कपल के इस पोस्ट पर दोस्तों, फैंस और इंडस्ट्री के सितारों ने उन्हें ढेरों बधाइयां दीं।

शादी की तारीख अभी सीक्रेट

फिलहाल रूपल और नोमिश ने अपनी शादी की डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन उनकी सगाई के बाद फैंस को उम्मीद है कि कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधेगा।

एक्टिंग से दूर हैं रूपल

रूपल इन दिनों टीवी से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी नई तस्वीरें और वीडियोज़ लगातार ट्रेंड करते रहते हैं।
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!