दुल्हन बनने वाली है अरबपति सिंगर: बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको ने सेलेना गोमेज को पहनाई अंगूठी, हसीना ने यूं फ्लाॅन्ट की डायमेंड रिंग

Edited By Smita Sharma, Updated: 12 Dec, 2024 12:14 PM

selena gomez gets engaged to benny blanco

फेमस सिंगर सेलेना गोमेज जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं। सेलेना गोमेज जल्द दुल्हन बनने जा रही हैं। जी हां, Selena Gomez और बेनी ब्लैंको एक साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब वो अपने रिश्ते को नाम देने जा रहे हैं। सेलेना गोमेज...

लंदन: फेमस सिंगर सेलेना गोमेज जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं। सेलेना गोमेज जल्द दुल्हन बनने जा रही हैं। जी हां, Selena Gomez और बेनी ब्लैंको एक साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब वो अपने रिश्ते को नाम देने जा रहे हैं।  

PunjabKesari

सेलेना गोमेज ने 12 दिसंबर 2024 को बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको संग सगाई कर ली है। इंरजमेंट की तस्वीरें सेलेना ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि जैसे  बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको ने उन्हें इंगेजमेंट रिंग पहनाई तो वो खुशी से फूले नहीं समा रही हैं।

PunjabKesari

तस्वीरों में वह लॉन में बैठी हुई अंगूठी को निहारती हुई भी दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में, सेलेना ने वह बड़ी अंडाकार कट वाली हीरे की अंगूठी दिखाई।

PunjabKesari

 

एक अन्य तस्वीर में बेनी और सेलेना गले मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

PunjabKesari


सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको के अफेयर की चर्चा साल 2023 में हुई थी। दोनों अक्सर साथ नजर आते थे और एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए फोटोज भी शेयर करते थे। सेलेना की उम्र 32 साल है और बेनी ब्लैंको उनसे चार साल बड़े हैं। वो 36 साल के हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Selena Gomez (@selenagomez)

Benny Blanco का पूरा नाम Benjamin Joseph Levin है। उनका जन्म 8 मार्च 1988 को यूएस में हुआ था। वो अमेरिकन रेकॉर्ड प्रोड्यूसर, सॉन्ग राइटर और ऑथर हैं। जून 2023 से सेलेना को डेट कर रहे हैं।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!