Edited By Smita Sharma, Updated: 22 Jul, 2025 03:14 PM

अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज़ आज यानि 22 जुलाई को अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन से पहले सेलेना ने लॉस एंजेलिस में एक डिस्को-थीम वाली पार्टी होस्ट की। पार्टी में उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए। इस...
लंदन: अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज़ आज यानि 22 जुलाई को अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन से पहले सेलेना ने लॉस एंजेलिस में एक डिस्को-थीम वाली पार्टी होस्ट की। पार्टी में उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए। इस पार्टी में उनके मंगेतर बेनी ब्लैंको और उनकी पुरानी दोस्त टेलर स्विफ्ट भी मौजूद थीं।
सेलेना ने इस जश्न की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। इन तस्वीरों में वह चमचमाते सीक्विन जंपसूट और फर जैकेट पहने हुए नजर आ रही हैं।

पार्टी के दौरान वह रूफटॉप पर मेहमानों के साथ पोज़ देती दिखीं, और एक बलून पिट में टेलर स्विफ्ट के बगल में मुस्कुराती हुई भी देखी गईं।

टेलर स्विफ्ट इस खास जश्न में एक ब्लैक लॉन्ग-स्लीव ड्रेस और अपनी सिग्नेचर रेड लिपस्टिक में नज़र आईं।

पार्टी की तस्वीरों में से एक में सेलेना गोमेज़ को अपने मंगेतर बेनी ब्लैंको के साथ किस शेयर करते हुए देखा जा सकता है। वहीं एक अन्य तस्वीर में वह अपनी दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आईं जिसमें सिंगर सोफिया कार्सन भी शामिल थीं।

बता दें कि 2023 में सेलेना गोमेज़ और बेनी ब्लैंको ने अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। तब से यह जोड़ी दुनिया भर के कपल्स के लिए कपल गोल्स बन चुकी है उनकी केमिस्ट्री, सपोर्ट और साथ में बिताए लम्हे सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहे हैं। डेटिंग के एक साल बाद दिसंबर 2024 में दोनों ने सगाई कर ली। वहीं अब खबरें हैं कि Selena Gomez इस साल बेनी ब्लैंको संग शादी रचाने वाली हैं।