कमल हासन की 'ठग लाइफ' पर लगे बैन पर SC ने लगाई कर्नाटक सरकार को फटकार, कहा- भीड़ या गुंडे तय नहीं करेंगे कि थिएटर में क्या दिखेगा

Edited By suman prajapati, Updated: 17 Jun, 2025 03:36 PM

sc reprimanded karnataka govt over the ban on kamal haasan s thug life

सुप्रीम कोर्ट ने एक्टर और राजनेता कमल हासन की  फिल्म ‘ठग लाइफ’ को लेकर कर्नाटक में लगाए गए बैन पर कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने साफ तौर पर कहा कि देश में कानून का राज है, न कि भीड़ का। किसी फिल्म की रिलीज़ पर फैसला अदालतों और प्रमाणन संस्थानों द्वारा...

मुंबई. सुप्रीम कोर्ट ने एक्टर और राजनेता कमल हासन की  फिल्म ‘ठग लाइफ’ को लेकर कर्नाटक में लगाए गए बैन पर कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने साफ तौर पर कहा कि देश में कानून का राज है, न कि भीड़ का। किसी फिल्म की रिलीज़ पर फैसला अदालतों और प्रमाणन संस्थानों द्वारा किया जाएगा, न कि धमकी देने वाले संगठनों द्वारा।

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट की बेंच, जिसमें जस्टिस उज्जल भुइयां और जस्टिस मनमोहन शामिल थे, ने कर्नाटक हाई कोर्ट के रुख की आलोचना करते हुए कहा-“कानून का राज होना चाहिए। कोई भीड़ या गुंडे यह तय नहीं कर सकते कि सिनेमाघरों में क्या दिखेगा।” 

PunjabKesari


कोर्ट ने कर्नाटक हाई कोर्ट के उस सुझाव की भी निंदा की, जिसमें कमल हासन से माफी मांगने को कहा गया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को अपने पास ट्रांसफर कर लिया और कर्नाटक सरकार से 24 घंटे में जवाब मांगा है।

क्या है मामला?
फिल्म ‘ठग लाइफ’ पर विवाद तब शुरू हुआ जब कमल हासन ने एक इवेंट में कहा कि “कन्नड़ भाषा, तमिल भाषा से जन्मी है।” इस बयान को लेकर कर्नाटक में भारी विरोध हुआ। कई प्रो-कन्नड़ संगठनों ने इसे कन्नड़ भाषा का अपमान बताया और फिल्म पर बैन लगाने की मांग की। कुछ संगठनों ने तो सिनेमाघरों को जलाने की धमकी भी दी। इस दबाव के चलते कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (KFCC) ने फिल्म को राज्य में रिलीज़ न करने का निर्णय लिया और कमल हासन से माफी मांगने की मांग की।

कमल हासन का जवाब
कमल हासन ने माफी मांगने से इनकार कर दिया। उन्होंने कर्नाटक फिल्म चैंबर को पत्र लिखकर कहा कि उनके बयान को गलत समझा गया। उन्होंने स्पष्ट किया, “मैं किसी भी भाषा का अपमान नहीं करना चाहता। मैं सभी भाषाओं का सम्मान करता हूं।” कमल हासन ने कहा कि अगर वे गलत हैं, तो माफी मांगने को तैयार हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि उनका बयान गलत नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि वे लोकतंत्र और कानून में यकीन रखते हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!