Box Office: 'सत्यप्रेम की कथा' ने कमाए इतने करोड़, छुट्टी का उठाया फायदा

Edited By Sonali Sinha, Updated: 30 Jun, 2023 12:58 PM

satyaprem ki katha day 1 box office collection

'सत्यप्रेम की कथा' ने रिलीज के पहले दिन 9.25 करोड़ के साथ की धमाकेदार शुरूआत

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की 'सत्यप्रेम की कथा' ने कल अपनी रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार शुरुआत दर्ज की है। जहां दर्शक इसके साथ एक म्यूजिकल रोमांटिक लव स्टोरी की उम्मीद कर रहे थे, वहीं यह फिल्म सिनेमाघरों में खुशियां लाने में सफल रही है। जैसा कि यह फिल्म 29 जून को रिलीज हुई है, इसने दर्शकों को सिनेमाघरों तक सफलतापूर्वक आकर्षित किया है, जिसका असर सीधा फिल्म के बॉक्स ऑफिस बिजनेस पर देखने मिला है क्योंकि इस फिल्म ने अपने पहले दिन 9.25 करोड़ के साथ शानदार कमाई की है। 

 

'सत्यप्रेम की कथा' ने सिनेमाघरों को फिर से दर्शकों से भर दिया है और डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए भी यह एक अच्छी शुरुआत साबित हुई है। इस फिल्म की रिलीज के साथ सिनेमाघरों में यकीनन दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली है, जिसने पहले दिन पर 9.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ फिल्म को कई बड़ी फिल्मों की तुलना में बड़ी ओपनिंग दी है। इसके साथ ही कार्तिक आर्यन ने अपने करियर की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग बुक कर ली है।

 

वैसे यह तो सिर्फ शुरुआत है, और हो सकता है कि वर्किंग डे होने की वजह से आज फिल्म के बिजनेस में कुछ गिरावट देखने को मिले, लेकिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते ये फिल्म शनिवार को निश्चित रूप से फिर से रफ्तार पकड़ेगी जो इसकी सफलता पक्की करेगी। 'सत्यप्रेम की कथा' एनजीई और नमः पिक्चर्स के बीच बड़े पैमाने पर सहयोग का प्रतीक है। दिलचस्प बात यह है कि साजिद नाडियाडवाला और शरीन मंत्री केडिया ने किशोर अरोड़ा और निर्देशक समीर विद्वांस के साथ अपनी अपनी फीचर फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता हैं। 'सत्यप्रेम की कथा' अब सिनेमाघरों में लगी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!