सतीश कौशिक के निधन के बाद बेटी वंशिका ने उनके दोस्त अनुपम के साथ बनाया पहला रील, बोलीं- 'पापा ज्यादा अच्छे डांसर थे'

Edited By suman prajapati, Updated: 22 Apr, 2023 10:22 AM

satish kaushik daughter vanshika made first reel with his friend anupam kher

मशहूर एक्टर सतीश कौशिक पिछले महीने इस दुनिया को अलविदा कहकर सबकी आंखों में आंसू दे गए थे। सतीश अपने पीछे 11 साल की बेटी और पत्नी को अकेले छोड़ गए। उनकी बेटी वंशिका अपने दिवंगत पापा को बहुत याद करती हैं। हाल ही में उसने पापा सतीश के दोस्त अनुपम खेर...

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर एक्टर सतीश कौशिक पिछले महीने इस दुनिया को अलविदा कहकर सबकी आंखों में आंसू दे गए थे। सतीश अपने पीछे 11 साल की बेटी और पत्नी को अकेले छोड़ गए। उनकी बेटी वंशिका अपने दिवंगत पापा को बहुत याद करती हैं। हाल ही में उसने पापा सतीश के दोस्त अनुपम खेर के साथ एक डांस वीडियो बनाया, लेकिन उन्होंने अपने पापा को  अनुपम से ज्यादा बेहतर डांसर बताया। हालांकि, दोनों का ये वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

PunjabKesari


वंशिका ने बीते दिन इंस्टाग्राम पर अपना पहला रील वीडियो शेयर किया है, जिसमें अनुपम खेर के साथ हंड्रेड माइल्स के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में सतीश की बेटी वंशिका बैठी हुई हैं और गाने पर लिपसिंग कर रही हैं। अनुपम खेर उनके पीछे खड़े हैं। वो वंशिका को कॉपी कर रहे हैं। इस दौरान दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं और क्यूट लग रहे हैं।

 


इस वीडियो को शेयर कर वंशिका ने कैप्शन में लिखा- 'अनुपम अंकल के साथ मेरी पहली रील। उन्हें थोड़ा और रिहर्सल करने की जरूरत है, क्योंकि उनकी तुलना में पापा बेहतर डांसर थे। लेकिन कोशिश करने के लिए अनुपम अंकल को थैंक्यू। लव यू।' फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।


बता दें, एक्टर सतीश कौशिक का 9 मार्च, 2023 को निधन हो गया था। होली के दूसरे दिन उनका अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया था, जिससे उनके फैंस और करीबियों को बड़ा झटका लगा था। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!