करवाचौथ सेलिब्रेशनः सोल्ह श्रृंगार कर सपना चौधरी ने छलनी में किए वीर साहू के दीदार, पति के हाथों पानी पीकर खोला व्रत

Edited By suman prajapati, Updated: 25 Oct, 2021 04:19 PM

sapna choudhary share karva chauth celebration photos

अपने लटकों-झटकों से लोगों दीवाना बनाने वाली हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर अपने खास पलों को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में हसीना ने अपने करवाचौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर...

बॉलीवुड तड़का टीम. अपने लटकों-झटकों से लोगों दीवाना बनाने वाली हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर अपने खास पलों को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में हसीना ने अपने करवाचौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, जो साइट पर आते ही वायरल हो गई। फैंस उनकी इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari


बता दें, पति वीर साहू संग सपना चौधरी का ये दूसरा करवाचौथ है, जिसे सिंगर ने खूब हार-श्रृंगार कर मनाया।

PunjabKesari

 

इस मौके पर सपना ने रेड कलर का लहंगा पहना, जिसमें वह किसी दुल्हन से कम नहीं लग रहीं।  इस लहंगे के साथ उन्होंने चांदी की ज्वेलरी पहनी हुई है।

PunjabKesari

 

इस गेटअप के साथ सोल्ह श्रृंगार किए सपना की खूबसूरती देखते ही बन रही है। खूब सज संवर कर सपना ने इस बार भी पति को छलनी से देखा और उनके हाथ से पानी पीकर अपना व्रत खोला।

PunjabKesari

 

वीर साहू संग सपना की ये तस्वीरें बेहद खूबसूरत लग रही हैं और वो कैमरे के सामने पति संग खूब पोज दे रही हैं।

PunjabKesari


बता दें, सपना चौधरी एक मशहूर हरियाणवी सिंगर और डांसर है। वो टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं उनके पति वीर सिंगिंग के साथ एक्टिंग भी करते हैं। यूट्यूब पर उनके कई वीडियोज हिट हुए हैं। 

PunjabKesari

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!