संजीव कुमार को घर पर नॉनवेज खाने की नहीं थी अनुमति तो एक्टर ने किराए पर लिया था घर, दोस्त ने किया खुलासा

Edited By suman prajapati, Updated: 25 Sep, 2024 04:55 PM

sanjeev kumar was not allowed to eat non veg at home actor rented a house

. फिल्म इंडस्ट्री को  171 से ज्यादा फिल्में देने वाले एक्टर संजीव कुमार ने अपनी अदाकारी से हमेशा लोगों का दिल जीता है। फैंस उनकी एक्टिंग की हमेशा सराहना करते नजर आते हैं। एक्टर ने दुनिया में नेम और फेम तो खूब कमाया, लेकिन घर पर उन्हें एक चीज की कभी...

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री को  171 से ज्यादा फिल्में देने वाले एक्टर संजीव कुमार ने अपनी अदाकारी से हमेशा लोगों का दिल जीता है। फैंस उनकी एक्टिंग की हमेशा सराहना करते नजर आते हैं। एक्टर ने दुनिया में नेम और फेम तो खूब कमाया, लेकिन घर पर उन्हें एक चीज की कभी अनुमति नहीं मिली, जिसके खातिर उन्हें अलग से रहना भी पड़ता था।


दरअसल,  शोले फिल्म के ठाकुर नॉनवेज खाने के बेहद शौकीन थे, लेकिन उन्हें घर में चिकन खाने की अनुमति नहीं थी, तो उन्होंने इसका भी तोड़ निकाला था। संजीव ने परिवार के लिए नॉनवेज खाना नहीं छोड़ा, बल्कि इसके लिए एक घर ही किराए से ले लिया था। इस बात का खुलासा संजीव कुमार के दोस्त रहे सचिन पिलगांवकर ने हाल ही में किया है।

PunjabKesari

एक्टर-डायरेक्टर सचिन पिलगांवकर ने हाल ही में कुणाल विजयेकर के यूट्यूब चैनल को अपना इंटरव्यू दिया और बताया, 'संजीव कुमार नॉनवेज के बेहद शौकीन थे। लेकिन उन्हें घर पर नॉनवेज खाने और लाने की अनुमति नहीं थी। इसके बाद संजीव कुमार ने इसका एक तोड़ निकाला और 1 बीएचके फ्लेट किराए पर ले लिया। इस फ्लैट में संजीव कुमार के साथ शत्रुघ्न सिन्हा, शम्मी कपूर, रणधीर कपूर और मैं खूब नॉनवेज खाया करते थे। हम रात भर निहारी पीते रहते थे, इसलिए इसे गर्म करना पड़ता था। यहां हम मिलकर पाया भी खूब खाते थे। हम रात भर यहां काम करते और सुबह 5 बजे तक खाने की दावत चलती रहती।'

 

सचिन पिलगांवकर से पहले भी एक बॉलीवुड एक्ट्रेस अंजु महेंद्रु ने भी  एक इंटरव्यू में संजीव कुमार की नॉनवेज के लिए दीवानगी शेयर की थी। जिसमें अंजु महेंद्रु ने बताया था कि संजीव कुमार गुजराती ब्राह्मण परिवार से आते थे। इसके बाद भी उन्हें नॉनवेज काफी पसंद था। हालांकि वे सभी जगह इसे खाने में संकोच करते थे। वे केवल चुनिंदा जगहों पर नॉनवेज खाने में सहज महसूस करते थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!