सिर से उठा मां-बाप का साया, भाई बहन का पेट पालने के लिए वायलिन सिखा रहा 18 साल का लड़का, संजय दत्त ने यूं जताई हमदर्दी

Edited By suman prajapati, Updated: 10 Jan, 2025 01:46 PM

sanjay dutt expressed sympathy a boy who teaching violin others

हिंदी सिनेमा के जाने माने एक्टर संजय दत्त 65 की उम्र में भी सोशल मीडिया की दुनिया में काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर फैंस के साथ खास पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में संजय ने एक जरुरतमंद लड़के का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर...

मुंबई. हिंदी सिनेमा के जाने माने एक्टर संजय दत्त 65 की उम्र में भी सोशल मीडिया की दुनिया में काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर फैंस के साथ खास पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में संजय ने एक जरुरतमंद लड़के का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया। एक्टर का ये पोस्ट देखने के बाद फैंस उनकी खूब तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

 

संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसे शख्स का वीडियो शेयर किया, जिसने कम उम्र में अपने माता-पिता को खो दिया और वह अपने भाई बहन को फाइनेंशियली सपोर्ट करने के लिए वायलिन सिखा रहा है। क्लिप एक कैफे का है, जहां लड़का वायलिन बजा रहा है। कैप्शन में संजय ने शख्स को टैग करते हुए लिखा, कलिम्पोंग के छोटे से शहर में रहने वाले अमन को महज 18 साल की उम्र में ही अपने माता-पिता को खोकर अकल्पनीय क्षति का सामना करना पड़ा, लेकिन हार मानने के बजाय, उसने संगीत को अपना साथी बनाकर संघर्ष का रास्ता चुना। वह वायलिन सिखा रहा है, स्थानीय कार्यक्रमों में परफॉर्मेंस दे रहा है और अपने छोटे भाई-बहनों की मदद कर रहा है। साथ ही एक उज्जवल भविष्य का सपना देख रहा है। आइए उसे आगे बढ़ने में मदद करें।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

जैसे ही संजय दत्त ने इस वीडियो को शेयर कर इस पर फैंस और सेलेब्स के रिएक्शन आने लगे। एक्टर सुधांशू पांडे ने लिखा, अमेजिंग शेयर करने के लिए सर। दूसरे शख्स ने लिखा, मैं उन्हें फॉलो कर रहा हूं। तीसरे यूजर ने लिखा, ये हुई ना बात। अब लगा कि अपने पुराने दत्त साहब से बात हो रही है।

 


काम की बात करें तो संजय दत्त जल्द ही फिल्म बागी 4 में नजर आएंगे, जिसका हाल ही में पोस्ट शेयर किया गया था। इसके अलावा वह हाउसफुल 5 का भी हिस्सा हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!