'स्वाभिमान' फेम समृद्ध बावा के घर पसरा मातम, एक्टर के सिर से उठा पिता का साया

Edited By Smita Sharma, Updated: 12 Dec, 2024 01:31 PM

samridh bawa father passed away actor share emotional post

'स्वाभिमान' फेम समृद्ध बावा के घर से बुरी खबर सामने आई है। समृद्ध के सिर से पिता का साया उठ गया है। इस दुखद खबर की जानकारी एक्टर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए सबको दी है। समृद्ध के पिता सतीश बावा कुछ समय से दिल्ली में बीमार चल रहे थे और उन्होंने...


मुंबई: 'स्वाभिमान' फेम समृद्ध बावा के घर से बुरी खबर सामने आई है। समृद्ध के सिर से पिता का साया उठ गया है। इस दुखद खबर की जानकारी एक्टर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए सबको दी है।  समृद्ध के पिता सतीश बावा कुछ समय से दिल्ली में बीमार चल रहे थे और उन्होंने शनिवार 6 दिसंबर को दम तोड़ दिया।

PunjabKesari

समृद्ध बावा ने पिता सतीश बावा को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।  एक्टर ने इमोशल नोट में लिखा था, ‘सबको उनके पिता के किए प्रार्थना करने के लिए धन्यवाद, पापा ने मजबूती से ये लड़ाई लड़ी, हालांकि वो इस वक्त अच्छी जगह पर हैं..ओम शांति।’

PunjabKesari

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sanchi Bawa (@bwsanchi)

दूसरी तरफ समृद्ध बावा की बहन सांची बावा ने अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने पिता का वीडियो शेयर कर अपना दुख व्यक्त किया। वीडियो में सतीश बावा अपनी नातिन के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं सांची अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी टूटे हुए दिल की फोटो लगाई है जिससे साफ है कि वो अपने पिता के अचानक चले जाने से टूट गई हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Samridh Bawa (@samridhbawa)

बता दें कि महज 13 दिन पहले समृद्ध ने 22 नवंबर को अपना जन्मदिन को मुंबई में अपने दोस्तों के साथ मनाया था। उसके बाद ही उन्हें अपने पिता की बीमारी की खबर मिली थी जिसके बाद वो तुंरत मुंबई से दिल्ली लौट आए थे। एक्टर के पिता का अस्पताल में भर्ती थे लेकिन  इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!