सलमान खान स्टारर ‘एक था टाइगर’ ने कुछ ऐसे रचा इतिहास

Edited By Jyotsna Rawat, Updated: 08 Sep, 2025 06:32 PM

salman khan starrer  ek tha tiger  created history like this

भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार सलमान खान की फैन फॉलोइंग सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक फैली हुई है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार सलमान खान की फैन फॉलोइंग सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक फैली हुई है। कहना होगा कि सलमान पूरी दुनिया में एक बेहद लॉयल फैन फॉलोइंग एंजॉय करते हैं। अपने अब तक के शानदार करियर में सलमान खान एक से बढ़कर एक फिल्में दे चुके हैं। वहीं उनकी ब्लॉकबस्टर स्पाई ड्रामा 'एक था टाइगर' एक ऐसी सुपरहिट फिल्म है, जिसने न सिर्फ़ भारत को उसका सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जासूस दिया है, बल्कि इस किरदार के साथ सुपरस्टार ने लाखों दिलों पर राज भी किया है। ऐसे में ​अब, सलमान खान की यह फिल्म एक बहुत बड़ा मुकाम अपने नाम कर चुकी है। दरअसल, यह अमेरिका के वाशिंगटन, डी.सी. में स्थित इंटरनेशनल स्पाई म्यूज़ियम में शामिल होने वाली इकलौती भारतीय फिल्म बन गई है।  

अमेरिका के वाशिंगटन, डी.सी. में इंटरनेशनल स्पाई म्यूजियम में, मशहूर स्पाई फिल्म्स और सीरीज को दिखाने वाला एक खास सेक्शन है, जिसमें लगभग 25 मशहूर इंटरनेशनल फिल्में शामिल हैं। ​इन ग्लोबल फिल्मों में अब सलमान खान की 'एक था टाइगर' भी शामिल है, जो इस खास 'वॉल ऑफ फेम' में जगह बनाने वाली इकलौती हिंदी फिल्म है। दुनिया भर में बनी सैकड़ों स्पाई फिल्म्स को देखते हुए, यह सच में एक खास और बड़ा सम्मान है।

डायरेक्टर कबीर खान जिन्होंने ​'एक था टाइगर' को डायरेक्ट किया है, वो इस सम्मान के बारे में बात करते हुए कहते हैं, "मुझे इस बारे में कुछ पता नहीं था और मुझे इसके बारे में उन लोगों से पता चला जिन्होंने इसे वहाँ देखा था। उन्होंने मुझे ये लिखते हुए मैसेज किया कि, 'हमने 'एक था टाइगर' का पोस्टर देखा और यह सभी फिल्मों की दुनिया में इकलौती हिंदी फिल्म है।' मुझे बहुत खुशी हुई और सलमान और कैटरीना के चेहरों को उस दीवार पर देखकर बहुत अच्छा लगा!"

उन्होंने आगे कहा, “कुछ फिल्में वक्त बीतने के साथ अपनी एक अलग दुनिया बना लेती हैं। एक था टाइगर ऐसी ही फिल्म है जिसकी पॉपुलरिटी सालों में और बढ़ी, खासकर क्योंकि यह बाद में यशराज के स्पाईवर्स का हिस्सा बन गई। इस यूनिवर्स की पहली फिल्म होने से इसे एक अलग ही मुकाम मिलता है। आज तक मुझे इस फिल्म को लेकर ढेरों मैसेज आते हैं और लोग उस वक्त जो हमने किया, उसकी सराहना करते हैं। तब हम एक्शन के लिए VFX पर इतने निर्भर नहीं थे। मुझे लगता है एक फिल्ममेकर और एक दर्शक होने के नाते, रॉ, रियल और ग्रिटी एक्शन का असर अलग ही होता है। VFX पर ज़्यादा निर्भरता लोगों से कनेक्ट नहीं हो पाती है।"

उन्होंने आगे कहा, “यह पहली फिल्म थी जिसने स्पाई जॉनर को बड़े स्तर पर सामने लाया, जिसमें सलमान और कैटरीना जैसे सितारे थे। इसका भी बड़ा असर पड़ा।”

 इंटरनेशनल स्पाई म्यूजियम में 'एक था टाइगर' को मिले सम्मान के बारे में पता चलने वाले पल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "यह जरूर हाल ही में जोड़ा गया होगा। मुझे इसके बारे में बताने वाला पहला मैसेज कुछ महीने पहले मिला था।"

इसके अलावा, सलमान खान की आने वाली फिल्मों की लाइनअप पूरी तरह से हाई-ऑक्टेन कमर्शियल एंटरटेनर्स से भरी हुई है। उनकी आने वाली और सबसे ज्यादा इंतेज़ार की जाने वाली फिल्म वॉर ड्रामा बैटल ऑफ गलवान पहले ही इंटरनेट पर अपने फर्स्ट लुक की वजह से चर्चा का विषय बनी हुई है। दूसरी तरफ, कबीर खान के साथ उनकी री-यूनियन, खासकर बजरंगी भाईजान 2 जैसी फिल्म के साथ, फिर से उसी इमोशनल स्टोरीटेलिंग की ओर ले जा सकती है जिसने उनके पिछले काम को इतना खास बनाया था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!