मास्टर सलीम पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता और वरिष्ठ संगीत गुरु पूरन शाह का निधन

Edited By suman prajapati, Updated: 22 Dec, 2025 02:53 PM

saleem father and senior music guru puran shah passed away

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से हाल ही में एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर गायक मास्टर सलीम के पिता और वरिष्ठ संगीत गुरु पूरन शाह कोटी का सोमवार को निधन हो गया। वह 72 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। बताया जा रहा है कि वह बीते कुछ दिनों से...

मुंबई. पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से हाल ही में एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर गायक मास्टर सलीम के पिता और वरिष्ठ संगीत गुरु पूरन शाह कोटी का सोमवार को निधन हो गया। वह 72 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। बताया जा रहा है कि वह बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और जालंधर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

पूरन शाह कोटी जालंधर के देओल नगर इलाके में अपने बेटे मास्टर सलीम के साथ रहते थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही पंजाबी संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के जरिए मास्टर सलीम और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

PunjabKesari

 

पूरन शाह कोटी सिर्फ मास्टर सलीम के पिता ही नहीं, बल्कि पंजाबी संगीत जगत के एक प्रतिष्ठित गुरु भी थे। उन्होंने अपने जीवन में कई नामचीन गायकों को संगीत की बारीकियां सिखाईं। खास बात यह है कि मशहूर पंजाबी सिंगर और पूर्व सांसद हंसराज हंस भी उनके शिष्यों में शामिल रहे हैं। इसके अलावा जसबीर जस्सी समेत कई अन्य पंजाबी कलाकारों ने भी उनसे संगीत की शिक्षा ली थी। उनके योगदान को पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में हमेशा याद रखा जाएगा।  

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!