Sajid Khan ने फूलों की माला पहनाकर न्यूलीवेड सोनाक्षी-जहीर का किया स्वागत, एक्ट्रेस बोलीं-हमारी दोबारा शादी करवाओगे?

Edited By suman prajapati, Updated: 30 Jul, 2024 10:56 AM

sajid khan welcome newlyweds sonakshi and zaheer by putting a garland

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल पिछले महीने शादी के बंधन में बंधे थे, जिसके बाद वह अब तक चर्चा में बने हुए हैं। कपल को शादी के लिए अब तक बधाइयां मिल रही हैं। इसी बीच हाल ही में जब जहीर और सोनाक्षी म्यूजिक कंपोजर साजिद खान के स्टूडियो...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल पिछले महीने शादी के बंधन में बंधे थे, जिसके बाद वह अब तक चर्चा में बने हुए हैं। कपल को शादी के लिए अब तक बधाइयां मिल रही हैं। इसी बीच हाल ही में जब जहीर और सोनाक्षी म्यूजिक कंपोजर साजिद खान के स्टूडियो पहुंचे तो उन्होंने न्यूलीवेड कपल का बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया, जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही जहीर और सोनाक्षी सिन्हा साजिद के स्टूडियो पहुंचते हैं तो वह उनका फूलों की माला पहनाकर स्वागत करते हैं। ये सब देख सोनाक्षी मजाकिया अंदाज में कहती हैं, ‘हमारी दोबारा शादी करवाओगे?’ सबके चेहरे हंसी से खिल जाते हैं। इसके बाद साजिद एलईडी में कुछ चलाते हैं, जिसमें सोनाक्षी का गाना तेरे मस्त मस्त दो नैन बजता सुनाई देता है। सभी बड़े ध्यान से एलईडी की ओर देखते नजर आते हैं।

 

 

अपने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर कर साजिद खान ने कैप्शन में लिखा, ‘तालीम स्टूडियो में मेरी फेवरिट बहन सोनाक्षी सिन्हा और हैंडसम बॉय जहीर इकबाल आप दोनों का स्वागत है। आपके आने से बहुत खुशी हुई। इस खूबसूरत जोड़ी के लिए कुछ म्यूजिक बना रहा हूं। अल्लाह आप दोनों को आशीर्वाद दें। चाहे कुछ भी हो, आप दोनों हमेशा साथ रहिए। आखिर में प्यार की हमेशा जीत होती है।’

बता दें, म्यूजिक कंपोजर जोड़ी साजिद-वाजिद ने सोनाक्षी सिन्हा की पहली ‘दबंग’ के लिए म्यूजिक तैयार किया था। फिल्म का रोमांटिक गाना ‘तेरे मस्त मस्त दो नैन’ काफी सुपरहिट हुआ था। हालांकि, वाजिद खान का साल 2020 में निधन हो गया था, जिससे साजिद-वाजिद की जोड़ी टूट गई थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!