Saif Ali Khan Attack Case: मुंबई पुलिस ने पश्चिम बंगाल से महिला को किया गिरफ्तार, जांच जारी

Edited By Mehak, Updated: 27 Jan, 2025 06:50 PM

saif ali khan attack case

मुंबई पुलिस ने 16 जनवरी को बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में पश्चिम बंगाल के नादिया जिले से एक महिला को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि जो बांग्लादेशी आरोपी पहले मुंबई में गिरफ्तार हुआ था, उसने महिला के नाम से सिम कार्ड का...

बाॅलीवुड तड़का : मुंबई पुलिस ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में छापेमारी की और बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले से जुड़ी एक महिला को गिरफ्तार किया।

जांच में पता चला कि जो बांग्लादेशी नागरिक, जिसे पहले मुंबई में गिरफ्तार किया गया था, ने जो सिम कार्ड इस्तेमाल किया था, वह महिला के नाम पर रजिस्टर था।

मुंबई पुलिस की दो सदस्यीय टीम रविवार को पश्चिम बंगाल पहुंची थी।

पश्चिम बंगाल पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, 'मुंबई पुलिस ने नदिया जिले के चापरा से सैफ अली खान पर हमले के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। वे उसे मुंबई लाने के लिए ट्रांजिट रिमांड की याचिका दायर कर सकते हैं।'

गिरफ्तार की गई महिला, खुखुमोनी जहांगिर शेख, गिरफ्तार बांग्लादेशी शख्स शारिफुल फकीर से परिचित थी। 'फकीर ने सिलिगुरी के पास भारत-बांग्लादेश सीमा से अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था और इस महिला से संपर्क किया था। महिला असल में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के अंडुलिया की रहने वाली है', अधिकारी ने बताया।

क्या था पूरा मामला? 

16 जनवरी 16 जनवरी की रात सैफ के घर पर एक अनजान शख्स उनके छोटे बेटे जेह के कमरे में घुस गया था और वहां उसकी नर्स पर हमला किया था, जिससे उसकी उंगली में चोट आई थी। फिर जब सैफ ने इस पर हस्तक्षेप किया, तो हमलावर ने सैफ पर भी चाकू से कई वार हमला किया। इसके बाद हमलावर भाग गया और सैफ को लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 21 जनवरी को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था और अब मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही है। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!