1 साल के लिए भारत आई थी ये रशियन महिला, पूरे हुए 11 साल तो मना रही जश्न

Edited By Smita Sharma, Updated: 10 Sep, 2025 02:02 PM

russian woman celebrates 11 years in india

ऐसा नहीं है कि सिर्फ भारतीय ही विदेश में जा बसे हैं बल्कि कुछ विदेशी भी हैं जो इंडिया में रह रहे हैं। देश का कल्चर और संस्कृति विदेशियों को अपनी ओर खींच रहा है और फिर वो यही के होकर रह जाते हैं। कई विदेशी महिलाएं हैं, जो हिंदुस्तानियों से शादी करके...

मुंबई: ऐसा नहीं है कि सिर्फ भारतीय ही विदेश में जा बसे हैं बल्कि कुछ विदेशी भी हैं जो इंडिया में रह रहे हैं। देश का कल्चर और संस्कृति विदेशियों को अपनी ओर खींच रहा है और फिर वो यही के होकर रह जाते हैं। कई विदेशी महिलाएं हैं, जो हिंदुस्तानियों से शादी करके भारत में बस गई हैं। अब इस रशियन महिल को ही देख लीजिए जो  बीते 11 साल से भारत में रह रही है और यहां के चप्पे-चप्पे से वाकिफ है। सोशल मीडिया पर इसने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में इस रशियन महिला ने बताया है कि इसे किन तीन चीजों ने सबसे ज्यादा आकर्षित किया।

PunjabKesari

रशियन महिला का नाम यूलिया है, जो भारत में आई थी तो सिर्फ एक साल के लिए लेकिन अब यहां अपने 11 साल पूरे होने का जश्न मना रही है. यह महिला एक कंटेंट क्रिएटर भी है और आए दिन अपने वीडियो शेयर करती रहती है।अपने नए वीडियो में यह रशियन महिला भारतीय पारंपरिक परिधान सूट-सलवार में है। इंस्टा अकाउंट पर अपना पोस्ट शेयर कर रशियन महिला ने लिखा- 'भारत में 11 साल रहने के बाद, मुझे जो महसूस हुआ है, मैं उसे इन तीन प्वाइंट में बताती हूं, मैं भारत में अपने 11 साल पूरे होने का जश्न मना रही हूं।'

PunjabKesari

 भारत में हॉस्पिटैलिटी एक अलग ही स्तर की है, लोग बहुत अच्छे, खुले दिल वाले और मददगार हैं किसी से भी पूछिए कि किसी खास जगह कैसे पहुंचा जाए और हर कोई मदद करने की कोशिश करेगा। यकीन मानो हर कोई।

2. भारत एक आकर्षक देश है, जो आपको वो दिखाता है जो आप देखना चाहते हैं, जिस पर आप विश्वास करते हैं और जो ब्रह्मांड ने आपको दिया है, मेरे पास ढेरों किस्से हैं, जहां मेरे कुछ दोस्तों ने भारत में कई बार चुनौती का सामना किया और कुछ को मेरी तरह, देश में सबसे अलग प्यार मिला और यहां की खूबसूरती देखी.।

3. आखिर में रशियन महिला ने भारत को बेहद सुरक्षित देश बताया है। अब महिला के पोस्ट पर लोग कमेंट्स कर उन्हें भारत में 11 साल पूरे होने पर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!