Rupali Ganguly का था एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर ! सौतेली बेटी का दावा-घर तोड़ा..पिता से किया दूर

Edited By Smita Sharma, Updated: 04 Nov, 2024 12:15 PM

rupali ganguly s stepdaughter esha accuses her of having extra marital affair

टीवी की 'अनुपमा' यानि एक्ट्रेस रुपाली गांगुली इन दिनों विवादों में घिरी हुई हैं। पहले जहां अनुपमा स्टार्स रुपाली गांगुली पर आरोप लगा रहे थे। वहीं अब उनकी खुद की निजी जिंदगी ही चर्चा में आ गई है। दरअसल, रुपाली गांगुली से जुड़ा उनकी सौतेली बेटी का...

मुंबई: टीवी की 'अनुपमा' यानि एक्ट्रेस रुपाली गांगुली इन दिनों विवादों में घिरी हुई हैं। पहले जहां अनुपमा स्टार्स रुपाली गांगुली पर आरोप लगा रहे थे। वहीं अब उनकी खुद की निजी जिंदगी ही चर्चा में आ गई है। दरअसल, रुपाली गांगुली से जुड़ा उनकी सौतेली बेटी का पोस्ट खूब वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस पर तरह-तरह के आरोप लगाए थे।  

PunjabKesari

हाल में ही Reddit पर ईशा वर्मा की एक पुरानी पोस्ट शेयर हुई। ईशा अश्विन के वर्मा की पहली पत्नी से बेटी हैं। ईशा ने कथित तौर पर चार साल पुराने स्क्रीनशॉट में रुपाली और अश्विन की शादी को लेकर कई बात का खुलासा किया गया है। ईशा ने रुपाली पर अपने पिता से एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर का आरोप लगाए। उस वक्त ईशा की उम्र 3 साल की थी। ईशा ने ये भी कहा कि रुपाली ने उनके पिता को उनसे अलग कर दिया और अब वो बातचीत नहीं करते। 

PunjabKesari

 

ईशा ने अपने पोस्ट में दावा किया था- 'ये बहुत ही दुखद है।क्या किसी को रुपाली गांगुली की सच्ची कहानी पता है? उनका 12 सालों तक अश्विन के वर्मा के साथ अफेयर रहा है जबकि वो दूसरी शादी में भी थे। अपनी पुरानी शादी से अश्विन को 2 बेटियां हैं। वो एक ऐसी कठोर दिल वाली महिला हैं जिन्होंने मुझे और मेरी बहन को अपने पिता से दूर कर दिया।वो मुंबई आने से पहले 13-14 सालों तक न्यू जर्सी और कैलिफोर्निया रहा करते थे। मैं ये ये सब बोल रही हूं क्योंकि वो हमेशा मीडिया में क्लेम करती हैं कि उनकी मैरिड लाइफ कितनी अच्छी है जबकि सच में वो काफी कंट्रोलिंग हैं। जब भी मैं अपने पिता को कॉल करने की कोशिश करती हूं वो चिल्लाने लगती हैं। यहां तक कि मुझे और मेरी मां को जान की धमकियां भी मिली।ये सही नहीं है कि वो अश्विन की असली जिंदगी बर्बाद करके मीडिया में दावा करें कि उनकी मैरिड लाइफ कितनी अच्छी है।'

PunjabKesari

2021 में ईशा वर्मा को अपनी सौतेली मां रुपाली गांगुली और पिता अश्विन वर्मा के साथ एक फ्रेम में भी देखा गया था।तीनों ने एक साथ पोज दिया था। एक्ट्रेस ने ईशा के इस फोटो को इंस्टाग्राम पर लाइक भी किया था। ईशा ने रुपाली गांगुली को 'star-ents' (Parents) कहा था।दोनों एक दूसरे को इंस्टा पर फॉलो भी करते हैं।

PunjabKesari


गौरतबल है कि रुपाली गांगुली और अश्विन के वर्मा ने 2013 में गुपचुप तरीके से शादी की। रुपाली गांगुली ने अपने घर पर ही शादी रचाई थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि उनकी ये शादी बहुत ही जल्दबाजी में हुई थी।रुपाली गांगुली और अश्विन के वर्मा का एक बेटा भी है, जिसका नाम रुद्रांश है। एक्ट्रेस अक्सर अपने बेटे और पति के साथ फोटोज शेयर करती नजर आती हैं।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!